
Mumbai , 22 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi हाल ही में न्यूजीलैंड का दौरा कर लौटे हैं. यह दौरा ऐतिहासिक था. ट्रेड से लेकर पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट को लेकर सार्थक बातचीत हुई. दोनों पक्षों के लिए यह काफी अहम है. लक्ष्य 2030 तक व्यापार दोगुना करने का है. से एक्सक्लूसिव बातचीत में न्यूजीलैंड के व्यापार आयुक्त एवं भारत-दक्षिण एशिया के महावाणिज्यदूत ग्राहम राउज ने एफटीए से बंधी उम्मीदों और India में आए बदलाव पर राय रखी.
Prime Minister Narendra Modi की हालिया न्यूजीलैंड यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए राउज ने कहा कि इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौते हुए. इनमें सबसे अहम India और न्यूजीलैंड के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाना रहा.
राउज ने कहा, “इस साझेदारी के तहत 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. यह लक्ष्य महत्वाकांक्षी जरूर है, लेकिन इसे हासिल करना पूरी तरह संभव है.”
उन्होंने कहा, “जब मैंने 2022-23 में India में काम शुरू किया था, तब से अब तक व्यापार पहले ही दोगुना हो चुका है. अब मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लागू होने वाला है, इसलिए 2030 तक व्यापार दोगुना करने की यह महत्वाकांक्षा काफी वास्तविक लगती है और इसे लेकर सभी उत्साहित हैं.”
Prime Minister मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा को लेकर राउज ने कहा कि यह उनके देश के लिए बेहद विशेष अवसर था. उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी का स्वागत करने के लिए न्यूजीलैंड में मौजूद रहना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी. 40 वर्षों बाद किसी भारतीय Prime Minister की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा थी, इसलिए यह हमारे लिए एक बड़ा अवसर था.”
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के बारे में राउज ने कहा कि इसके लागू होने के बाद India को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में India से होने वाला पूरा निर्यात शुल्क मुक्त हो जाएगा.
उन्होंने बताया कि एफटीए से सबसे अधिक लाभ विनिर्माण क्षेत्र (इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा उद्योग और मशीनरी जैसे उत्पादों), श्रम आधारित उद्योगों (परिधान, कपड़ा, जूते और चमड़ा क्षेत्र) और सेवा एवं शिक्षा क्षेत्र (स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थान, आईटी और अन्य सेवाओं से जुड़े) को मिलेगा.
न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन की India यात्रा की संभावना पर राउज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह दोबारा India आएंगे.
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि वह वापस आएंगे. मुझे नहीं पता कि यह कब होगा. इस साल के अंत में न्यूजीलैंड में आम चुनाव होने हैं, इसलिए संभव है कि चुनाव से पहले यह न हो पाए. लेकिन मैं जानता हूं कि उनका India के प्रति विशेष लगाव है और वह यहां दोबारा आना पसंद करेंगे.”
Mumbai और Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठकों पर राउज ने शहर के विकास की प्रशंसा की.
उन्होंने कहा, “मैं यहां तीन वर्षों से हूं और इतने कम समय में भी मैंने शहर को बदलते देखा है. मैंने कोस्टल रोड को खुलते देखा, अटल सेतु को शुरू होते देखा और अब नवी Mumbai एयरपोर्ट तथा पुणे टनल का निर्माण देख रहा हूं.”
उन्होंने कहा कि वह इन परियोजनाओं का खुद लाभ उठा रहे हैं और रोजाना कोस्टल रोड का इस्तेमाल करते हैं. वो बोले, “शहर की बदलती स्काईलाइन, चारों ओर दिखाई दे रहे क्रेन और तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों को देखना वाकई अद्भुत है. यह स्पष्ट है कि Mumbai तेजी से आगे बढ़ता हुआ शहर है.”
राउज ने कहा, “Mumbai तेजी से आगे बढ़ता हुआ शहर है. यहां चारों ओर निर्माण कार्य और विकास दिखाई देता है. मैं यहां रहकर इस विकास को देखने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं. मैं Chief Minister फडणवीस को Mumbai के विकास के इस दौर का नेतृत्व करने के लिए बधाई देता हूं.”
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड Maharashtra की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और राज्य के लोगों के विकास में सहयोग करने के लिए उत्साहित है.
–आईएनएनएस
केआर/
Skip to content