
New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने बीते 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में मजबूत तरक्की की है. साथ ही केंद्रीय सुधारों से देश का लचीलापन, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक स्तर पर कद बड़ा हुआ है. यह बयान इंडस्ट्री की ओर से Wednesday को दिया गया.
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व को 12 साल पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस दौरान देश दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के साथ एक आत्मविश्वास से भरी वैश्विक आवाज के तौर पर उभरा है.
उन्होंने कहा, “मैं Prime Minister मोदी को उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व के 12 साल पूरे होने पर दिल से बधाई देता हूं.”
उन्होंने आगे कहा कि पिछले दशक में India ने समावेशी आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, इनोवेशन, उद्यमिता और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में तेज प्रगति की है.
उनके अनुसार, सुधारों, कुशल शासन और समावेशी विकास पर Government के फोकस ने India की आर्थिक मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाया है, साथ ही व्यवसायों और नागरिकों के लिए नए अवसर भी पैदा किए हैं.
बनर्जी ने कहा कि विकास का लाभ समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचा है, जिससे मजबूत और समावेशी विकास को बढ़ावा मिला है.
वहीं, फिक्की के अध्यक्ष अनंत गोयनका ने Prime Minister Narendra Modi को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में India की आर्थिक बुनियाद लगातार मजबूत हुई है. बड़े सुधारों, कारोबार करने में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड निवेश, बढ़ते व्यापारिक रिश्तों, मजबूत वित्तीय संस्थानों और ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास ने भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा बदल दी है.
उन्होंने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में, India न सिर्फ एक बड़ी आर्थिक शक्ति के तौर पर उभरा है, बल्कि ग्लोबल मंच पर एक प्रभावशाली आवाज भी बना है.
–
एबीएस
Skip to content