भारत-इटली ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर जताई सहमति

रोम, 20 मई . Prime Minister Narendra Modi और इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने Wednesday को भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का लाभ उठाकर वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर सहमति जताई.

दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में आई नई गति, बढ़ते निवेश और दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया.

संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष आयोजित तीन बिजनेस फोरम के आदान-प्रदान का स्वागत किया. उन्होंने रक्षा, डिजिटल, ऊर्जा परिवर्तन, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय और इतालवी उद्योगपतियों तथा सीईओ से भी मुलाकात की.

बयान में कहा गया, “दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने और इसके शीघ्र क्रियान्वयन का आह्वान किया.”

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच बढ़ते सहयोग पर संतोष जताया. उन्होंने इटालियन स्पेस एजेंसी और इसरो के बीच जारी सहयोग तथा वाणिज्यिक अंतरिक्ष साझेदारी को मजबूत करने के प्रयासों का स्वागत किया.

इसके साथ ही दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया. बयान में कहा गया कि India की प्रतिभाशाली कार्यशक्ति और इटली की तकनीकी क्षमता के तालमेल से इन क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे.

Prime Minister मोदी और मेलोनी ने कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ठोस परियोजनाओं पर काम करने की इच्छा जताई और आईएमईसी के क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

दोनों नेताओं ने Gujarat के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास में सहयोग और India से नर्सों की भर्ती को लेकर India और इटली के बीच हुए समझौतों का भी स्वागत किया.

संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने इटली में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और छात्रों, शोधकर्ताओं तथा शिक्षाविदों की आवाजाही को आसान बनाने पर सहमति जताई. साथ ही वर्ष 2027 को “भारत-इटली संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाने का फैसला किया गया.

Prime Minister मोदी ने इतालवी Government और जनता की ओर से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए Prime Minister मेलोनी का आभार जताया और उन्हें सुविधाजनक समय पर India आने का निमंत्रण दिया.

दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में संयुक्त आशय घोषणा और रक्षा उत्पादों के सह-डिजाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए औद्योगिक रोडमैप पर हस्ताक्षर का भी स्वागत किया.

डीएससी