
Bhopal , 6 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है. भाजपा ने प्रदेश के सभी 62 जिलों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए, Bhopal के लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व पौधरोपण किया.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि एक देश, एक विधान की भावना को सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस संकल्प को साकार किया जा रहा, जिसका सपना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए देखा था. आज पूरा देश उनकी राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है. डॉ. मुखर्जी ने जिस संगठनात्मक आधार, कार्यपद्धति और राष्ट्रवादी विचारधारा की नींव रखी थी, आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसी विचारधारा के अनुरूप कार्य कर रहा है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी का दायित्व है कि उनके सपनों को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें. सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस अखंड और सशक्त India का सपना देखा था, उसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है.
उन्होंने आगे कहा कि जनसंघ की स्थापना के समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ऐसे Political दल की कल्पना की थी, जो केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, संगठन, संस्कार और विचारधारा पर आधारित हो. उनके द्वारा बोया गया राष्ट्रवाद का बीज आगे चलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे सहित अनेक नेताओं ने वटवृक्ष के रूप में विकसित किया. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा-370 और 35ए को समाप्त कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया गया.
Chief Minister मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि Madhya Pradesh की भाजपा Government इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में अग्रसर है. प्रदेश की भाजपा Government डॉ. मुखर्जी के एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के संकल्प को साकार कर रही है. डॉ. मुखर्जी की जयंती पर 15 दिवसीय जनकल्याण पखवाड़े की शुरुआत हो रही है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content