
Patna, 3 जून . पीएम Narendra Modi 9 जून को India के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले Prime Minister बन जाएंगे. इस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी.
उपेंद्र कुशवाहा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र Government लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर रही है. हर जगह विकास दिख रहा है, इसलिए यह एक अच्छी बात है. मेरी शुभकामनाएं और भविष्य में भी यह काम और भी मजबूती से जारी रहे.”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं बचा है और वह केवल बयानबाजी तक सीमित रह गई है.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं बचा है, वह बस कुछ बयान देने तक ही अपनी भूमिका सीमित रखती है. लोग भी यही कह रहे हैं, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के तौर पर अपना काम कर रहे हैं. कहीं-कहीं कुछ अनियमितताएं जरूर सामने आई हैं, लेकिन उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और हमारे Prime Minister खुद इस मामले को देख रहे हैं.”
इसी बीच, Patna में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले की घटना पर उपेंद्र कुशवाहा ने सावधानी बरती. उन्होंने कहा, “मुझे इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं है.”
बता दें कि बिहार की राजधानी Patna के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर Tuesday देर रात फायरिंग हुई थी. घटना में कोचिंग सेंटर का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया. Police के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला मारपीट और हिंसक झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ Police अधिकारी और कई टीमें मौके पर पहुंचीं. घायल सुरक्षा गार्ड के बयान के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. Police पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
–
डीकेपी
Skip to content