
New Delhi, 23 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान Prime Minister ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया India के युवाओं, India की टेक्नोलॉजी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बेहद उत्साहित है. उन्होंने कहा कि India अब दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनकर उभर रहा है और इसका सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिलने वाला है.
Prime Minister मोदी ने अपने हालिया 5 देशों के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ पांच देशों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इस दौरान दुनिया की कई बड़ी कंपनियों और वैश्विक नेताओं के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हर जगह एक बात समान रूप से महसूस हुई कि दुनिया India के विकास और भारतीय युवाओं की क्षमता को लेकर बेहद आशावादी है.
उन्होंने कहा कि आज दुनिया India की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है और India भी विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि देश के युवाओं को रोजगार, नए अवसर और ग्लोबल एक्सपोजर मिल सके.
Prime Minister ने कहा कि नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, कृषि और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में अहम चर्चा हुई है. वहीं स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल इनोवेशन पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है.
उन्होंने आगे बताया कि नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और मैरीटाइम सेक्टर में सहयोग को आगे बढ़ाया गया है. इसके अलावा यूएई के साथ स्ट्रैटेजिक एनर्जी और टेक्नोलॉजी पार्टनर्शिप को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं. इटली के साथ रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, विज्ञान और टेक्नोलॉजी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी पर सहमति बनी है.
Prime Minister मोदी ने कहा कि इन सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों और साझेदारियों का सीधा लाभ India के युवाओं को मिलेगा. उन्होंने कहा कि हर नया निवेश, हर टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और हर इंडस्ट्रियल कोलेबोरेशन युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर लेकर आता है.
उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार दशकों की वैश्विक अर्थव्यवस्था को यही सेक्टर्स आगे बढ़ाएंगे और India के युवा इसमें बड़ी भूमिका निभाएंगे. Prime Minister ने कहा कि India तेजी से नई तकनीकों और भविष्य की इंडस्ट्रीज का केंद्र बन रहा है.
Prime Minister ने कहा कि India दुनिया का एक भरोसेमंद सप्लाईचेन पार्टनर बन रहा है.
उन्होंने नीदरलैंड का उदाहरण देते हुए कहा, “नीदरलैंड की सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल के साथ India की टाटा कंपनी का एग्रीमेंट है. India दुनिया के कुछ ही देशों में से एक है जिसके साथ इस कंपनी ने समझौता किया है. एएसएमएल और टाटा इलेक्टॉनिक्स के साथ ये इकलौता समझौता ही India में रोजगार के अनगिनत मौके बनाएगा, और India के लिए एक नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा. ऐसे ही स्वीडन के साथ टेक्नोलॉजी और एआई पार्टनर्शिप, यूएई के साथ सुपरपावर कंप्यूटिंग को-ऑपरेशन India की टेक्नोलॉजी क्षमता को बहुत मजबूत करने वाले हैं. इन एग्रीमेंट्स से India के युवाओं के लिए नए अवसर तो होंगे ही होंगे.”
Prime Minister मोदी ने कहा कि आज क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इन क्षेत्रों में बढ़ती वैश्विक साझेदारियां India के लिए नई अर्थव्यवस्था और नए अवसरों के दरवाजे खोल रही हैं.
उन्होंने कहा कि स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में सहयोग India को भविष्य की क्लीन मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मजबूत बनाएगा. इसके अलावा, यूएई और नॉर्वे के साथ साझेदारी से India का शिप बिल्डिंग इकोसिस्टम और मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा.
बता दें कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की Prime Minister की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है. रोजगार मेला शुरू किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं.
19वें रोजगार मेले का आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र Government के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे.
–
डीबीपी
Skip to content