एशिया कप अंडर-18 हॉकी टूर्नामेंट में भारत जीत का प्रबल दावेदार, पाकिस्तान टीम के अधिकारी ने बताया इसका कारण

लाहौर, 5 जून . जापान में खेले जा रहे एशिया कप अंडर-18 हॉकी टूर्नामेंट में Friday को India और Pakistan की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले Pakistan टीम के एक अधिकारी ने India को मैच जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. उनका मानना है कि भारतीय टीम को बेहतर तैयारी और सुविधाओं का फायदा मिलेगा.

Pakistan ने Wednesday को जापान के काकामिगाहारा में खेले गए अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में चीन को 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. दूसरी ओर, भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आई है. India ने ग्रुप चरण में कजाकिस्तान को 13-0 के बड़े अंतर से हराया था. इसके अलावा टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की थी.

भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में संतुलित खेल दिखाया है. टूर्नामेंट में मेजबान जापान ने भी दमदार प्रदर्शन किया है. जापान ने भारत, चीनी ताइपे और साउथ कोरिया के खिलाफ जीत हासिल की है. डिफेंडिंग चैंपियन जापान का दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया से सामना होगा.

Pakistan हॉकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर Thursday को ‘टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट’ को बताया, “टूर्नामेंट के लिए India की तैयारी बहुत ज्यादा अच्छी थी, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलियन जूनियर्स के साथ पांच मैच खेले और फिर यूरोप का टूर किया, जबकि हमारे 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टूर पर हैं और उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर नहीं खेला है.”

अधिकारी ने आगे कहा, “जब दोनों टीमें ट्रेनिंग करती हैं तो यह एक अलग बात होती है. भारतीय टीम 150 कूकाबुरा बॉल से प्रैक्टिस करती है, जबकि हमारे पास सिर्फ 12 हैं, और बाकी घटिया क्वालिटी की हैं. उनकी हॉकी स्टिक भी बेहतर हैं.”

अधिकारी ने कहा कि इसके बावजूद Pakistan के खिलाड़ी जोश से भरे हुए हैं और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. चाहे कुछ भी हो, हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि जब विरोधी India होता है, तो Pakistan के खिलाड़ियों में जोश का लेवल अलग होता है.”

सीनियर लेवल की तरह ही India ने जूनियर इवेंट्स में भी Pakistan पर दबदबा बनाया है. India ने Pakistan के खिलाफ खेले पिछले 8 मुकाबलों में से 7 जीते हैं और एक ड्रॉ खेला है. जूनियर लेवल पर India के खिलाफ Pakistan को आखिरी जीत 2016 में जोहर बारो में नसीब हुई थी. भारतीय टीम अपने इस दबदबे को कायम रखना चाहेगी.

एसएम/