
बाकू, 19 जुलाई . अजरबैजान में India के दूतावास ने बाकू स्थित अपने परिसर में India की यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स (विश्व धरोहर स्थलों) पर एक स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.
यह प्रदर्शनी India की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को दर्शाती है और साथ ही India और अजरबैजान के बीच लोगों के आपसी और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करती है.
Saturday को आयोजित इस खास कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत और राजनयिक, अजरबैजान की संसद के सदस्य, व्यापार जगत के प्रतिनिधि, टूर और ट्रैवल ऑपरेटर, प्रमुख मीडिया संगठन, social media इन्फ्लुएंसर और भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए.
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से अजरबैजान में India के राजदूत अभय कुमार और यूएन-हैबिटैट अजरबैजान की कंट्री प्रोग्राम हेड एना सोएव ने किया.
दोनों ने मिलकर 17 प्रदर्शनी पैनलों का अनावरण किया, जिनमें India के सबसे मशहूर सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को दिखाया गया है. इन स्थलों को उनके असाधारण वैश्विक महत्व के कारण यूनेस्को से मान्यता मिली हुई है.
सभा को संबोधित करते हुए राजदूत कुमार ने कहा कि India दुनिया की सबसे पुरानी लगातार चलने वाली सभ्यताओं में से एक है, जिसकी सांस्कृतिक विरासत हजारों साल पुरानी है. उन्होंने बताया कि India में यूनेस्को की 44 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें 36 सांस्कृतिक स्थल, सात प्राकृतिक स्थल और एक मिश्रित स्थल शामिल हैं. यह न केवल India की असाधारण विरासत को बल्कि मानवता की साझा विरासत को भी दर्शाते हैं.
राजदूत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर जगहों जैसे प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय, मशहूर ताजमहल, सांची में बौद्ध स्मारक और हम्पी व खजुराहो के शानदार मंदिर परिसरों का जिक्र किया, जो India की विविध सभ्यतागत यात्रा, कलात्मक उत्कृष्टता और वास्तुकला की शानदार मिसाल हैं. उन्होंने कहा कि इससे India की सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा की बेहतर समझ बढ़ेगी और साथ ही India और अजरबैजान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव भी गहरा होगा.
इस मौके अन्ना सोवे ने स्थायी प्रदर्शनी शुरू करने के लिए भारतीय दूतावास की तारीफ की. उन्होंने इसे एक नई पहल बताया, जो सांस्कृतिक जागरूकता, बातचीत और इंसानियत की साझा विरासत की समझ को बढ़ावा देती है.
उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी बेशकीमती ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के India के संकल्प की सराहना की. उन्होंने कहा कि देश की यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल एक असाधारण सभ्यतागत विरासत और समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं.
उद्घाटन के बाद मेहमानों ने एक रंगारंग ‘हेरिटेज-कम-फैशन वॉक’ का आनंद लिया. इसमें अजरबैजानी प्रतिभागियों ने India के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक भारतीय पोशाकें पहनी थीं.
इस कार्यक्रम में एक ‘इंडियन स्ट्रीट फूड फेस्टिवल’ भी शामिल था, जहां आने वाले लोगों ने कई तरह के असली भारतीय व्यंजनों और पेय पदार्थों का स्वाद लिया. इन व्यंजनों ने भारतीय खान-पान की विविधता और बेहतरीन स्वाद को पेश किया. India की कलात्मक परंपराओं से प्रेरित अजरबैजानी कलाकारों द्वारा पेश किए गए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया.
भारतीय दूतावास में यह स्थायी प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली रहेगी. इससे आने वाले लोगों को India की मशहूर सांस्कृतिक और प्राकृतिक जगहों को देखने और देश की सदियों पुरानी सभ्यता और विरासत को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलेगा.
–
ओपी/डीकेपी
Skip to content