केंद्र सरकार में भारत ने विकास और स्थिरता के नए कीर्तिमान स्थापित किए: आरपी सिंह

New Delhi, 5 जून . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने Prime Minister Narendra Modi के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके साथ ही India ने विकास, स्थिरता और वैश्विक पहचान के स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने पिछले वर्षों में आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों स्तरों पर तेजी से प्रगति की है. देश की विकास यात्रा अब ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रही है और Government की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है.

इसी दौरान आरपी सिंह ने इंडिया गठबंधन पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन को कभी किसी विचारधारा या सोच के आधार पर नहीं बनाया गया था. इसे सिर्फ इसलिए बनाया गया था क्योंकि वे पीएम मोदी का विरोध करना चाहते थे और जब आपसी हित टकराने लगे तो कुछ लोगों ने इस गठबंधन को छोड़ना शुरू कर दिया. जैसे, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तो बहुत पहले ही गठबंधन छोड़ दिया है. उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि इंडिया गठबंधन से उन्हें कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है.”

आरपी सिंह ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा, “2 जून को ब्लूमबर्ग ने एक लेख छापा था कि डॉलर को स्थिर करने के लिए आरबीआई सोना बेच रहा है, क्योंकि वे खुद मानते हैं कि यह एक गलत और बेबुनियाद रिपोर्ट थी और इन्हीं बेबुनियाद रिपोर्टों के आधार पर विपक्ष, खासकर राहुल गांधी, अर्थव्यवस्था को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ कहने लगे हैं.”

उन्होंने कहा कि India आज किसी एक शक्ति पर निर्भर नहीं है, बल्कि संतुलित विदेश नीति अपनाकर अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दे रहा है. India के रूस और अमेरिका दोनों के साथ संबंध मजबूत हैं और देश अपने हितों के अनुसार ही निर्णय लेता है. उन्होंने यह भी कहा कि India की विदेश नीति का मूल सिद्धांत पहले देश का हित है.

पीआईएम/डीकेपी