
New Delhi, 6 मई . वियतनाम के President तो लाम ने Wednesday को India की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे “दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र” बताया और कहा कि हनोई, New Delhi के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है.
Prime Minister Narendra Modi के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में तो लाम ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं और India को तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की बधाई देता हूं. India दुनिया में ग्रोथ (विकास) और इनोवेशन (नवाचार) का वैश्विक केंद्र बन गया है. Prime Minister Narendra Modi और हमारी बातचीत बेहद सफल रही और 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों तथा 10 वर्षों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के परिणामों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.”
उन्होंने आगे कहा, “हमने इस क्षेत्र और दुनिया को लेकर अपनी सोच से भी एक दूसरे को रूबरू कराया. इस आधार पर हमने माना कि India और वियतनाम के रिश्ते दोनों देशों के लिए बहुत जरूरी है.”
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को “रणनीतिक स्तंभ” बनाने पर सहमति जताई है, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को मजबूती मिलेगी.
वियतनामी President ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और डिजिटल परिवर्तन को सहयोग का नया इंजन बनाया जाएगा. साथ ही व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर आर्थिक संबंधों को नई गति दी जाएगी. साथ ही दावा किया कि India का हर वैश्विक मंच पर पर पूर्ण सहयोग करेंगे.
तो लाम ने कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करेंगे और अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से यूएनसीएलओएस 1982 के आधार पर शांति, सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने India की वैश्विक भूमिका के विस्तार का समर्थन करते हुए कहा कि दोनों देश साझा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग और मजबूत करेंगे.
लाम ने अपने और वियतनामी प्रतिनिधिमंडल के भव्य स्वागत के लिए India और Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया.
–
केआर/
Skip to content