
New Delhi, 1 जुलाई . Pakistan में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिराए जाने की खबरों पर India ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान Government से मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
शेखूपुरा जिले के फरूखाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का हिस्सा गिराए जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ी निंदा की. उन्होंने Pakistan Government से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हमें Pakistan के फर्रुखाबाद में स्थित ऐतिहासिक 125 साल पुराने पवित्र गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की बेहद दुखद खबरें मिली हैं. हम इस सम्मानित सिख धार्मिक स्थल के खिलाफ की गई इस बेहद निंदनीय और जानबूझकर की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं.
उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे के हिस्सों को नुकसान पहुंचाया जाना और स्थानीय अधिकारियों या इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने की खबरें बेहद गंभीर चिंता का विषय हैं.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. इससे पहले भी धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाए जाने की ऐसी ही कई खबरें सामने आई हैं. Pakistan में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं जारी हैं.
जायसवाल ने कहा कि हम Pakistan Government से अपील करते हैं कि वह इस मामले की जल्द से जल्द जांच करे और इस शर्मनाक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. गुरुद्वारा साहिब के जिन हिस्सों को गिराया गया है, उनका जल्द से जल्द दोबारा निर्माण और बहाली की जानी चाहिए.
उन्हों ने कहा कि हम Pakistan Government से आग्रह करते हैं कि वह अपने अल्पसंख्यक समुदायों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाएं तथा देश में जारी धार्मिक असहिष्णुता और सांप्रदायिक हिंसा के माहौल को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content