
दोहा, 16 जुलाई . कतर में India के राजदूत विपुल ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर आयोजित सामुदायिक शोक सभा में हिस्सा लिया. भारतीय दूतावास, दोहा ने Thursday को इसकी जानकारी दी.
दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारतीय दूतावास के मार्गदर्शन में काम करने वाले सामुदायिक संगठनों ने 15 जुलाई को शोक सभा का आयोजन किया. राजदूत विपुल, सामुदायिक नेताओं और सदस्यों ने पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने प्रवासी समुदाय के प्रति उनके नेतृत्व और सहयोग को याद किया, जिसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा.”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कतर के पूर्व अमीर के निधन पर India की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए कतर आए. शेख हमद का 12 जुलाई को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था.
रिजिजू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “India Government, Prime Minister Narendra Modi और India के लोगों की ओर से मैंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.”
उन्होंने कहा कि वे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-कतर की पुरानी दोस्ती को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. यह रिश्ता आगे चलकर रणनीतिक साझेदारी में बदल गया. उनकी विरासत हमें दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी.
उनके निधन के बाद India ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी. Monday को कतर के पूर्व अमीर के सम्मान में India में राष्ट्रीय शोक मनाया गया. इस दौरान President भवन और दिल्ली की अन्य प्रमुख इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content