आईएयू 24 एच एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, अमर सिंह ने जीता गोल्ड

New Delhi, 25 मई . जापान में आईएयू 24 एच एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. इस चैंपियनशिप में India ने कुल पांच मेडल जीते. वहीं, पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में क्लीन स्वीप किया.

भारतीय पुरुष टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पोडियम पर कब्जा किया और कुल 815.833 किलोमीटर की दूरी तय करके टीम गोल्ड मेडल हासिल किया. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय अल्ट्रा रनिंग के लिए इतिहास. फिर से एशिया-ओशिनिया के चैंपियन. 2022, 2024 और अब 2026.”

23 से 24 मई तक 24 घंटे की कड़ी रेसिंग में, टॉप अल्ट्रा रनर्स ने अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं को पार किया. नतीजों में अमर सिंह देवंदा की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने धैर्य का शानदार परिचय दिया. अमर सिंह देवंदा ने 282.881 किलोमीटर की शानदार दूरी के लिए 226 लैप पूरे करके गोल्ड मेडल जीता, गीनो एंटनी ने 272.894 किलोमीटर (218 लैप) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.

मेजबान देश जापान ने मासाकी किमोटो की अगुवाई में टीम सिल्वर (754.726 किलोमीटर) अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने फिल गोर के 253.392 किलोमीटर के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ब्रॉन्ज (732.525 किलोमीटर) पर कब्जा जमाया. महिलाओं की कैटेगरी में, भारतीय महिला टीम ने अपने फेडरेशन के लिए एक बहुत सफल सप्ताहांत का अंत टीम ब्रॉन्ज (667.722 किलोमीटर) जीतकर किया, जिसमें तेनजिन डोल्मा (228.939 किलोमीटर) ने शानदार चौथा व्यक्तिगत स्थान हासिल किया.

जापान की मिहो नाकाटा ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल 20 किलोमीटर के बड़े अंतर से जीता, 208 लैप पूरे करके 261.170 किलोमीटर की दूरी तय की. उनके प्रदर्शन की वजह से जापानी महिला टीम ने कुल 707.357 किलोमीटर की दूरी तय करके गोल्ड मेडल जीता. ऑस्ट्रेलिया ने सिल्वर मेडल (684.450 किलोमीटर) को अपने नाम किया. कुल मिलाकर 81 एथलीट (39 महिलाएं / 42 पुरुष) ने 9 फेडरेशन का प्रतिनिधत्व किया.

एसएम/पीएम