मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से समृद्ध हो रहा भारत, विकसित राष्ट्र का लक्ष्य होगा पूरा : ब्रजेश पाठक

Lucknow,17 जुलाई ( ). उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ संपर्क से हमारा India समृद्ध हो रहा है. Prime Minister Narendra Modi के वर्ष 2047 के विकसित India के लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे. वह दिन दूर नहीं कि जब हमारा देश दुनिया के अन्य विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के आंकड़े को प्राप्त करेगा.

उप Chief Minister ब्रजेश पाठकFriday को Prime Minister Narendra Modi द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत India स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए. वह समारोह को बतौर मुख्य अतिथि Lucknow के पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से संबोधित कर रहे थे.

उप Chief Minister ने कहा कि आज Haryana के जींद जंक्शन से India की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को Prime Minister Narendra Modi ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. विकसित India के सपने को साकार करती यह ट्रेन जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलाई जा रही है. इस ट्रेन के संचालन के लिए जींद में ही हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग की स्वदेशी सुविधा भी विकसित की गई है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की Government हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है. इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम यातायात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हमारी केंद्र और प्रदेश की Government विकास कार्य कर रही है.

डिप्टी सीएम ने बताया कि अमृत India स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित जंक्शनों या रेलवे स्टेशनों को दीर्घकालिक मास्टर प्लान के तहत हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और सुगम आवागमन (मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी) के साथ नए सिरे से तैयार और अपग्रेड किया गया है. इन पुनर्विकसित स्टेशनों की विशेषताएं मुख्य रूप से विरासत और आधुनिकता का संगम हैं. स्टेशनों के डिजाइन में स्थानीय कला, संस्कृति और वास्तुकला को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा गया है. इनमें चौड़े सर्कुलेटिंग एरिया, अलग आगमन/प्रस्थान द्वार, लिफ्ट और एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय, मुफ्त वाई-फाई और दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाएं शामिल हैं.

विकेटी/