
वाशिंगटन, 27 जून . India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने India और अमेरिका को “असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार” बताया है. उनके अनुसार ट्रंप प्रशासन प्रौद्योगिकी, रक्षा, निवेश और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा, “इस सहयोग की मजबूत नींव President डोनाल्ड ट्रंप और Prime Minister Narendra Modi के बीच घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध हैं.”
व्हाइट हाउस में को दिए एक विशेष साक्षात्कार में गोर ने India में अपने पहले छह महीनों के अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि India की विविधता, तेज आर्थिक विकास और अमेरिका के साथ मजबूत होते संबंधों ने द्विपक्षीय रिश्तों के भविष्य को लेकर उनके विश्वास को और मजबूत किया है.
गोर ने कहा, “मैं एक दिन पहले ही India से लौटा हूं. पिछले छह महीने मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं. मैंने India के खूबसूरत हिस्सों की यात्रा की और देशभर में कई प्रेरणादायक लोगों से मुलाकात की.”
उन्होंने कहा कि India की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता है.
उन्होंने कहा, “India की सबसे खास बात यह है कि हर सौ किलोमीटर पर आपको एक बिल्कुल अलग क्षेत्र देखने को मिलता है. हर जगह का अपना इतिहास, अपनी पृष्ठभूमि, अपनी भाषा और अपनी बोली है. India की यह विविधता अद्भुत है और दुनिया में इसकी कोई मिसाल नहीं है.”
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग अब लगभग हर प्रमुख क्षेत्र तक फैल चुका है.
उन्होंने कहा, “अमेरिका और India लगभग हर क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं और इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं. चाहे फार्मास्यूटिकल उद्योग हो, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) या रक्षा सहयोग हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं.”
गोर ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यावसायिक संबंधों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, “अमेजन हाल ही में India आया और इस सप्ताह India में 40 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की घोषणा की. माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियां भी India में लगातार निवेश कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर भारतीय कंपनियां और भारतीय प्रतिभा भी तेजी से अमेरिका पहुंच रही हैं.”
उन्होंने कहा कि अमेरिका में निवेश आकर्षित करना राजदूत के रूप में उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक रहा है.
गोर ने कहा, “दुनिया भर में अमेरिकी दूतावास अपने-अपने देशों से निवेश अमेरिका लाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं. हमें गर्व है कि India स्थित अमेरिकी दूतावास इस मामले में पहले स्थान पर रहा.”
उन्होंने कहा, “हमारी भागीदारी से एक वर्ष में 20 अरब डॉलर से अधिक के नए निवेश की घोषणा हुई. हमारे सामने असीम संभावनाएं हैं.”
गोर ने President ट्रंप और Prime Minister मोदी के बीच करीबी कार्य संबंधों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव है.
Prime Minister मोदी के बारे में उन्होंने कहा, “वह बेहद ऊर्जावान, सक्रिय और परिणाम देने वाले नेता हैं. कई मायनों में मुझे उनमें और President ट्रंप में काफी समानताएं दिखाई देती हैं. दोनों अपने काम में रत रहते हैं और परिणाम हासिल करने पर जोर देते हैं.”
उन्होंने कहा, “दोनों की सोच मिलती-जुलती है. दोनों अपने-अपने देशों के लिए परिणाम देना चाहते हैं.”
भविष्य की प्राथमिकताओं पर गोर ने कहा कि उनका ध्यान द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के साथ ‘पैक्स सिलिका’ जैसी पहलों को आगे बढ़ाने पर रहेगा.
उन्होंने कहा, “मैं हर सप्ताह अपनी टीम से पूछता हूं कि इस सप्ताह हम क्या हासिल करेंगे और क्या परिणाम देंगे. यही सोच आगे भी जारी रहेगी.”
पिछले दो दशकों में India और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हुई है. रक्षा और सुरक्षा के अलावा अब दोनों देश प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण एवं उभरती तकनीकों, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और निवेश जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक सहयोग कर रहे हैं. आज यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में वॉशिंगटन के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक मानी जाती है.
–
केआर/
Skip to content