
Lucknow, 15 अगस्त . 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का जज्बा देखने को मिला. प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक राष्ट्रगान किया तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तिरंगा महज एक ध्वज नहीं, बल्कि India के सम्मान, स्वाभिमान, गौरव, गरिमा और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए.
धर्मपाल सिंह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश Government गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है. देश और प्रदेश में सुरक्षा एवं सुशासन का वातावरण बना है. India की सीमाएं सुरक्षित हैं और वैश्विक स्तर पर देश का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि आज India दुनिया के सशक्त और सामर्थ्यवान राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है. देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और India विकास, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है. भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आजादी अनगिनत बलिदानों की कीमत पर मिली है, इसलिए इस पावन अवसर पर प्रत्येक नागरिक को देश और प्रदेश की प्रगति में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने आह्वान किया कि हम तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च रखते हुए India की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करें.
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प का दिन है. यह दिन स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और उन असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और समर्पण का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से मिली आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्ध रहना ही अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content