
New Delhi, 15 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के भविष्य के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी विजन प्रस्तुत किया. उन्होंने India की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए “सप्तधारा” या “सप्त शक्ति” का मंत्र दिया. इस सप्त धारा की शक्ति में भविष्य की सोच और आने वाले समय के लिए India की महत्वाकांक्षाओं के बड़े पैमाने को दर्शाया गया है, जो आने वाले वर्षों में देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा तय करेगा.
विनिर्माण से लेकर कृषि, नवाचार, रक्षा, हरित अर्थव्यवस्था और भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान तक, ये शक्तियां विकसित India के निर्माण की मजबूत आधारशिला मानी जा रही हैं.
शक्ति की सप्त धाराएं
मैन्युफैक्चरिंग पावर: डिजाइन से लेकर कंपोनेंट्स तक पूरी घरेलू एंड-टू-एंड वैल्यू चेन बनाना, जिसमें जीरो-डिफेक्ट क्वालिटी, लागत और ग्लोबल स्तर पर काम करने पर ध्यान दिया जाए.
कृषि और खाद्य प्रसंस्करण: मोटे अनाज (मिलेट्स), मसालों और फलों के लिए खेत से निर्यात तक की इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन बनाना और साथ ही केमिकल-मुक्त खेती की ओर बढ़ना.
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन: टेक मार्केट से आगे बढ़कर ग्लोबल इनोवेशन हब बनना, जो एआई, क्वांटम, स्पेस, रोबोटिक्स, डीपीआई और ‘मेड-इन-इंडिया’ 6जी में नेतृत्व करे.
गति शक्ति: शहरों, हाईवे, रेल, एयरपोर्ट और आधुनिक इंडस्ट्रियल सी-पोर्ट्स को जोड़ने वाली तेज-रफ्तार और निर्बाध मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बनाना.
रक्षा शक्ति: ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम और हाइपरसोनिक जैसी अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों में अग्रणी बनकर और उनका निर्यात करके पूरी तरह रणनीतिक आत्मनिर्भरता हासिल करना.
ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी: ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज के जरिए टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना और साथ ही समुद्र, तटीय और समुद्री संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करना.
India की सॉफ्ट पावर: भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाना. साथ ही गेमिंग, वीएफएक्स, एनिमेशन और क्रिएटिव इकोनॉमी में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करना.
वहीं, Prime Minister Narendra Modi ने हर मैन्युफैक्चरर, इंटरप्रेन्योर और एमएसएमई से कहा कि ग्लोबल मार्केट में हमारी पहचान विश्वसनीय और गुणवत्ता के आधार पर होनी चाहिए. क्वालिटी के विषय में कोई समझौता नहीं हो. इसलिए हमारा मंत्र ‘क्वालिटी, क्वालिटी और क्वालिटी’ होना चाहिए. यही हमारा ग्लोबल ब्रांड वैल्यू बनेगा.
India की महत्वाकांक्षाओं का दायरा बदलने के लिए फॉर्च्यून 500 में 50 कंपनियां, प्रमुख ग्लोबल बैंकों में एक भारतीय बैंक और दुनिया की प्रमुख 5 कंपनियों में एक भारतीय फार्मा कंपनी का संकल्प है. साथ ही, वैश्विक नेतृत्व हासिल करने वाली एक भारतीय लॉ या रेटिंग एजेंसी, दुनिया की प्रमुख फर्मों में एक भारतीय कंसल्टिंग या अकाउंटिंग फर्म, दुनिया की प्रमुख कंपनियों में एक भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, ऐसे ब्रांड, जिन्हें दुनिया India का नाम सुनते ही उत्साह के साथ पहचाने.
नशा मुक्त युवा अभियान
Prime Minister ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के बारे में भी बताया और हर परिवार से अपील की कि वे समाज को नुकसान पहुंचाने वाली नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के लिए इस अभियान से जुड़ें.
India की पहली डिजिटल जनगणना अभी चल रही है. Prime Minister ने हर परिवार से एक साथ बैठकर अपने परिवार के बारे में सही जानकारी भरने का आग्रह किया. नागरिकों को सही जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया, क्योंकि इससे बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी.
सुधारों के अगले चरण के लिए राज्य और केंद्र, दोनों Governmentें एक साथ आ रही हैं. ‘विकसित भारत’ के लिए सहकारी संघवाद और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं.
नारी शक्ति के लिए साथ आएं
वहीं, सभी Political दलों से Prime Minister की सीधी अपील है कि वे महिलाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करें और संसद व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने में सहयोग करें.
–
डीसीएच/एएस
Skip to content