बढ़ती मुस्लिम आबादी ‘तनाव का माहौल’ पैदा कर रही है : भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

Bhopal , 3 जून . Madhya Pradesh में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सियासी बहस के बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. Bhopal की हुजूर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने रामेश्वर शर्मा ने Wednesday को कहा कि देश के कई क्षेत्रों की डेमोग्राफी में बदलाव आ रहा है और मुस्लिम आबादी में वृद्धि के कारण समाज में तनाव और भय का माहौल बन रहा है.

रामेश्वर शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि एक विशेष धर्म के लोगों की बढ़ती आबादी कई इलाकों की सामाजिक संरचना को प्रभावित कर रही है. यही स्थिति समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है.

भाजपा विधायक ने कहा कि देशभर में यह मांग लगातार तेज हो रही है कि किसी भी परिवार में तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए. जिन लोगों के अत्यधिक बच्चे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने पर विचार किया जाना चाहिए.

रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी परिवार नियोजन की आवश्यकता पर जोर दिया था. ऐसे में कांग्रेस को इस मुद्दे पर Government का समर्थन करना चाहिए और लोगों के बीच भ्रम फैलाने के बजाय जनसंख्या नियंत्रण तथा यूसीसी जैसे विषयों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए.

उन्होंने Madhya Pradesh कांग्रेस नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रयासों का समर्थन करें. यह किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बता दें कि Chief Minister मोहन यादव ने दो दिन पहले ही घोषणा की थी कि Madhya Pradesh में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी. Chief Minister ने Monday को कहा था कि उनकी Government यूसीसी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में जनता तथा कानूनी विशेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं.

सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा था कि विवाह और पारिवारिक मामलों में धर्म आधारित अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों की व्यवस्था अब आवश्यक नहीं रह गई है और राज्य को एक समान नागरिक संहिता की जरूरत है. राज्य Government यूसीसी विधेयक का मसौदा तैयार करने से पहले व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श कर रही है.

एबीएम