
नई दिल्ली, 3 जुलाई . अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं. नेताओं ने बाबा बर्फानी से सभी यात्रियों की सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की. साथ ही, भगवान शिव से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपने social media अकाउंट एक्स पर लिखा, “सनातन आस्था के महापर्व श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है. इस पुण्य यात्रा पर जाने वाले समस्त शिवभक्तों को हृदय से बधाई. बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हों, सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है. जय बाबा अमरनाथ.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “ॐ नमः शिवाय! श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव एवं बाबा बर्फानी की असीम कृपा से प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सफल, मंगलमय एवं पुण्य फलदायी हो. भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, आध्यात्मिक ऊर्जा और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें तथा समस्त देशवासियों के जीवन में कल्याण और मंगल का संचार हो. हर-हर महादेव!”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान कर रहे समस्त श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन यात्रा आस्था, श्रद्धा, तप और आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम है, जो श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का अनुभव कराती है. देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से आप सभी की यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!”
वहीं, बिहार Government के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु प्रस्थान करने वाले सभी श्रद्धालु तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि आपकी यात्रा मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल हो. बाबा अमरनाथ का दिव्य आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे. हर हर महादेव!”
–
पीआईएम/एएस
Skip to content