
New Delhi, 5 जुलाई . ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले, ईरान के साथ India के संबंध, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मांग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद और अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होनी चाहिए और बड़े आरोपियों तक कार्रवाई पहुंचनी चाहिए.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कुछ संतों ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फंसाया गया है और उनका इस्तीफा नहीं होना चाहिए. इस पर मौलाना साजिद रशीदी ने से बात करते हुए सवाल किया, “पहले इस्तीफा दिया गया है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए. अब तक जनता के सामने उनका इस्तीफा नहीं आया है. अगर उन्होंने इस्तीफा दिया है तो उसे दिखाया जाए.”
उन्होंने कहा, “किसी भी संस्था में कोई बड़ी घटना होने पर उसकी जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व पर भी आती है. अगर किसी घर में कोई घटना होती है तो सबसे पहले घर के मुखिया पर सवाल उठते हैं. चंपत राय ट्रस्ट के प्रमुख पद पर हैं, इसलिए उन पर भी सवाल उठेंगे. ऐसा नहीं होना चाहिए कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए केवल छोटे लोगों की गिरफ्तारी कर दी जाए.”
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार संबंधी कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए रशीदी ने कहा, “India को अपने शीर्ष स्तर का प्रतिनिधित्व वहां भेजना चाहिए था. India और ईरान के रिश्ते लंबे समय से अच्छे रहे हैं. ईरान ने कठिन परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद India को तेल उपलब्ध कराया और भारतीय मुद्रा में भुगतान की सुविधा भी दी. ऐसे देश के साथ हमारे संबंध और मजबूत होने चाहिए.”
उन्होंने कहा कि खाड़ी और अन्य मुस्लिम देशों के साथ India के आर्थिक और ऊर्जा संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं. उनके अनुसार, जो लोग मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, उन्हें यह भी समझना चाहिए कि India की ऊर्जा जरूरतों में अरब देशों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने Government से समाज में नफरत फैलाने वाले बयानों पर कार्रवाई की भी मांग की.
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा विपक्षी नेताओं अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी के बयान दर्ज कराने की मांग पर रशीदी ने कहा कि Political बयानों को बिना किसी ठोस आधार के आपराधिक कार्रवाई का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर हर Political बयान पर इसी तरह कार्रवाई होने लगेगी तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी अपनी बात खुलकर नहीं रख पाएगा.
रशीदी ने यह भी कहा, “विहिप को पहले अपने पुराने वित्तीय मामलों पर जवाब देना चाहिए. रथयात्रा के दौरान कथित रूप से हुए आर्थिक लेनदेन का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाना चाहिए. साथ ही, उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी चढ़ावा चोरी मामले पर सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील की. यह केवल धन का नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था का विषय है.”
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कुछ संतों द्वारा कारसेवा के ऐलान पर रशीदी ने चिंता जताई. उन्होंने कहा, “ऐसे मुद्दों पर संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है और किसी भी कदम से सामाजिक सौहार्द प्रभावित नहीं होना चाहिए.” उन्होंने Government से ऐसे मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सभी पक्षों के बीच शांति बनाए रखने की अपील की.
पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी नेता कीर्ति आजाद द्वारा मैच के दौरान प्रसारित एडल्ट विज्ञापनों पर जताई गई नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि समय के साथ समाज में कई बदलाव आए हैं और इस तरह के मुद्दों पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content