
Patna, 27 जुलाई . बिहार की राजधानी Patna के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी चुनावी ताकत झोंक दी है. पार्टी ने स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाओं, रोड शो और जनसंपर्क अभियान के जरिए चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की रणनीति बनाई है.
भाजपा का मानना है कि प्रचार का अंतिम दौर मतदाताओं के रुझान को प्रभावित करने में निर्णायक भूमिका निभाता है, इसलिए संगठन से लेकर Government तक के सभी प्रमुख चेहरे लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, Chief Minister सम्राट चौधरी, Union Minister गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, विजय सिन्हा और पवन सिंह सहित पार्टी के सभी प्रमुख स्टार प्रचारक उम्मीदवार नीरज सिन्हा के समर्थन में लगातार सभाएं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.
पार्टी विकास कार्यों, केंद्र और राज्य Government की उपलब्धियों तथा बांकीपुर के भविष्य के विकास के एजेंडे को मतदाताओं के बीच प्रमुखता से रख रही है. भाजपा का विशेष फोकस शहरी मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर है. बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और मतदान के दिन अधिक से अधिक समर्थकों को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है. महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों को भी अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय किया गया है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी क्षेत्र में कैम्प कर रहे हैं. उधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी Monday से चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. हालांकि, भाजपा इसे लेकर विपक्ष पर निशाना साध रही है.
बिहार Government में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा शुरू से ही जनता के बीच है और लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब अंतिम समय में सक्रिय हुआ है, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है. उनके मुताबिक, “जब चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, तब तेजस्वी यादव मैदान में उतरे हैं. इससे साफ है कि विपक्ष ने बांकीपुर की जनता को गंभीरता से नहीं लिया. भाजपा का कार्यकर्ता शुरू से ही हर गली, हर बूथ और हर घर तक पहुंचा है और जनता का भरपूर समर्थन पार्टी को मिल रहा है.”
भाजपा के नीरज सिन्हा के प्रचार में एनडीए के सभी घटक दलों ने मोर्चा संभाल लिया है. राजद ने यहां से रेखा गुप्ता को जबकि जन सुराज की ओर से खुद प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं. Political विश्लेषकों का मानना है कि प्रचार के अंतिम दौर में तीनों प्रमुख दलों की आक्रामक रणनीति के कारण बांकीपुर का चुनाव पूरी तरह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है. ऐसे में अंतिम दिनों का चुनाव प्रचार और मतदाताओं से सीधा संपर्क मतदान के रुझान को प्रभावित करने में अहम साबित हो सकता है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content