बिहार: पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

किशनगंज, 21 मई . बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस बीच किशनगंज जिले में Wednesday रात Police और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो Policeकर्मी भी जख्मी हुए हैं.

Police अधिकारी ने Thursday को बताया कि सूचना मिली थी कि किशनगंज थाना के अंतर्गत फरिंगगोला के पास रेलवे गुमटी के नजदीक कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं. उक्त सूचना के सत्यापन, जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक Police टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा उक्त स्थल के आसपास घेराबंदी शुरू की गई.

इसी क्रम में Police को देखकर बिना नंबर की बाइक पर सवार एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगा. जब Police ने बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया तो उस व्यक्ति द्वारा Police बल पर फायरिंग शुरू कर दी. Police की जवाबी फायरिंग में अपराधी को पैर में गोली लगी. घायल अपराधी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई है, जो अंतरराज्यीय लूट, छिनतई, चोरी जैसे आपराधिक गिरोह का सरगना है.

गिरोह में बिहार सहित पश्चिम बंगाल के कई सदस्य शामिल हैं. प्रारंभिक सूचना के अनुसार मुठभेड़ में घायल अपराधी का Patna, अररिया, मधुबनी आदि जिलों में लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का लगभग 12 वारदात में संलिप्तता का आपराधिक इतिहास है. इस कार्रवाई में दो Policeकर्मी भी जख्मी हुए. घटना की सूचना पर अनुमंडल Police पदाधिकारी-1, किशनगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेजा गया है.

Police अधीक्षक संतोष कुमार भी घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और Police पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. घटनास्थल पर अपराधी द्वारा प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, पिस्टल और कारतूस से कई खोखे बरामद किए. घटनास्थल को संरक्षित कर एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटा रही है.

Police के मुताबिक जांच के दौरान प्रारंभिक जांच में किशनगंज जिला में हाल के दिनों में हुई कई छिनतई, चोरी की घटनाओं में घायल अपराधी और इसके गिरोह की संलिप्तता पाई गयी है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई बाइक अन्य सामानों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है.

Tuesday की देर रात समस्तीपुर जिले में Police के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया था. Monday की देर रात Patna के गोपालपुर थाना क्षेत्र में Police मुठभेड़ में पिछले दिनों एक कैश वैन से 27 लाख लूट के मामले का एक आरोपी घायल हो गया था. इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को Police ने गिरफ्तार भी किया है. Monday को तड़के Patna और सीवान में अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाओं में दो वांछित अपराधी घायल हुए थे.

एमएनपी/