अल्काराज की गैरमौजूदगी में सिनर फ्रेंच ओपन एकल खिताब के प्रबल दावेदार: सोमदेव देववर्मन

New Delhi, 24 मई . पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन का मानना है कि कार्लोस अल्काराज के चोट की वजह से फ्रेंच ओपन से बाहर होने के कारण टूर्नामेंट में पुरुष एकल मुकाबले पूरी तरह से खुल गए हैं. उन्होंने कहा कि अल्काराज के बाहर होने के बाद इटली के जानिक सिनर फ्रेंच ओपन 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं.

से बात करते हुए सोमदेव देववर्मन ने कहा कि कार्लोस अल्काराज की मौजूदगी में भी जानिक सिनर एक अलग ही स्तर पर खेल रहे थे. अब अल्काराज के न होने से मुकाबले काफी हद तक खुल गए हैं. आपको यह भी याद रखना होगा कि अल्काराज इंडियन वेल्स और मियामी ओपन में मौजूद थे, तब भी सिनर उन पर हावी थे. उनका अब तक का प्रदर्शन सचमुच हैरान करने वाला है.

उन्होंने कहा, “पेरिस के बाद से सिनर ने मास्टर सीरीज का एक भी मैच नहीं गंवाया है. मेरा मतलब है, सनशाइन डबल जीता, रोम, मोंटे कार्लो, मैड्रिड जीता. यह सचमुच अविश्वसनीय है. इसलिए, बिना किसी शक के, वही हराने वाला खिलाड़ी है. वह इस समय इतना हावी है कि ऐसा कोई खिलाड़ी नज़र नहीं आता जिसे सचमुच यह विश्वास हो कि वह उसे हरा सकता है. इसलिए, प्रतिद्वंद्विता के मामले में वह सबसे बड़ा दावेदार है.”

देववर्मन ने कहा कि अल्काराज की गैरमौजूदगी फोंसेका और जोदार जैसे उभरते सितारों के लिए अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक बड़े अवसर की तरह है.

उन्होंने कहा, “राफेल जोडर, लर्नर टिएन, जोआओ फोंसेका और याकूब मेंसिक जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए अल्काराज की गैरमौजूदगी एक मौके के तौर पर है. सिनर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं और इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े दावेदार भी हैं, लेकिन साथ ही इससे कई अलग-अलग लोगों के लिए कई अलग-अलग मौके भी खुल गए हैं.”

रोलैंड गैरोस 2026 का मुख्य ड्रॉ Sunday को शुरू हुआ, जिसमें सिनर ने Monday को फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लेमेंट टैबुर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की.

पीएके