
रोम, 20 मई . Prime Minister Narendra Modi अपनी इटली यात्रा के दौरान Wednesday को कोलोसियम का दौरा करने पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी भी साथ रहीं. कोलोसियम इटली के रोम शहर में स्थित एक विशाल अंडाकार एम्फीथिएटर है, जो सात अजूबों में से एक है.
इस इमारत का इतिहास लगभग दो हजार वर्ष पुराना है. इसे रंगमंच भी कहा जाता है. यह रोमन वास्तुकला को दर्शाता है, साथ ही यह कई ऐतिहासिक लड़ाइयों का गवाह भी रहा है.
इस एम्फीथिएटर में 80 से ज्यादा द्वार हैं. इसे फ्लेवियन राजवंश के समय 80 ईस्वी में पूरा किया गया था. यह मशहूर अंडाकार इमारत पत्थर और कंक्रीट से बनी है. इसमें करीब 80,000 लोग बैठ सकते थे, जो यहां ग्लैडिएटरों की लड़ाइयां और तरह-तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम देखने आते थे.
इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने Tuesday रात (स्थानीय समय) रोम पहुंचने पर Prime Minister मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं.
मेलोनी ने भारतीय Prime Minister का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती साफ दिखाई देती है.
इससे पहले पीएम मोदी इटली की Prime Minister मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए. उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं.
पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों देश भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “रोम पहुंचने के बाद मुझे Prime Minister मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. मैं आज होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर बात करेंगे.”
पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान Prime Minister मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और President सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे.
Prime Minister मोदी ने अपने आगमन की जानकारी भी साझा की और बताया कि यह यात्रा India और इटली के रिश्तों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है. वह Wednesday को रोम के ऐतिहासिक विला डोरिया पैंफिली में जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे. यहां दोनों नेता एक संयुक्त घोषणा कर सकते हैं, जिससे भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. Prime Minister Narendra Modi आधिकारिक यात्रा पर इटली पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर इटली के उप Prime Minister और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.”
उन्होंने आगे कहा, “India और इटली के बीच लंबे समय से बहुआयामी साझेदारी रही है. यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाली है.”
मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश 2025-2029 की संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना को लागू करने में लगे हैं. इस योजना में व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और तकनीक और लोगों के बीच संबंध जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 तक India में इटली का कुल विदेशी निवेश (एफडीआई) 3.66 अरब डॉलर रहा है. इसके अलावा रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है.
–
एवाई/पीएम
Skip to content