
अयोध्या, 26 जुलाई . नीट पेपर लीक विवाद खत्म होने के बाद Samajwadi Party ने संसद में राम मंदिर के दान प्रकरण का मुद्दा उठाने की रणनीति बनाई है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि Monday को सही से सदन चलेगा और Samajwadi Party दान प्रकरण के मामले को मजबूती के साथ उठाएगी.
अयोध्या से Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने से बात करते हुए कहा, “काफी समय से यह कहा जा रहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की नगरी में भगवान राम के मंदिर में करोड़ों रुपए के सोने, चांदी, हीरे, गहनों और जमीन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला हुआ है. भगवान राम के लाखों भक्तों की आस्था और भावनाओं के साथ धोखा हुआ है.”
उन्होंने कहा, “हमारे नेता अखिलेश यादव ने एक महीने से भी पहले इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन इतने समय के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. Government पूरी तरह से बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे लोग बच नहीं सकते हैं.”
अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि संसद का सत्र चल रहा है. अखिलेश यादव और मैंने इस मुद्दे को नियमों के तहत सदन में उठाया, लेकिन अब तक सदन बाधित होने के कारण चर्चा नहीं हुई. उम्मीद है कि Monday को सही से सदन चलेगा और Samajwadi Party इस मामले को मजबूती के साथ उठाएगी.
वहीं, Samajwadi Party के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने अयोध्या मामले की जांच के लिए नई एसआईटी के गठन को लेकर कहा, “Supreme Court को पहली एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं था, इसलिए नई एसआईटी बनाई गई. Samajwadi Party का मानना है कि यह करोड़ों सनातन धर्म को मानते वाले लोगों की आस्था का सवाल है. जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.”
फखरुल हसन चांद ने कहा कि Supreme Court के ऑब्जर्वेशन में यह पूरी जांच चल रही है. Samajwadi Party को पूरा भरोसा है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी.
–
डीसीएच/
Skip to content