
Patna, 6 जून . Patna में कोचिंग सेंटर में फायरिंग की घटना पर खान सर के वकील अरविंद कुमार का रिएक्शन सामने आया है.
वकील अरविंद कुमार ने कहा कि खान सर क्यों आएंगे? जब अग्रिम जमानत का रास्ता है तो अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी. ऐसे में खान सर सरेंडर क्यों करेंगे? Police को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट से वारंट लेना पड़ेगा. इस मामले में खान सर की ओर से कोई रोल ही प्ले नहीं किया गया है.
उन्होंने कहा कि Police की ओर से आरोप लगाया गया है. Police ही इस केस में इनफॉर्मेंट है. इस मामले में पीड़ित भी कोई नहीं है और न ही किसी पीड़ित की ओर से कोई शिकायत की गई है. उन्होंने बताया कि बेल या सरेंडर को लेकर कोई याचिका दायर नहीं की गई है.
वकील अरविंद कुमार ने कहा कि Police को First Information Report करने और गिरफ्तार करने का अधिकार है और वो कुछ भी कर सकती है. उन्होंने बताया कि खान सर ने ही Police को बुलाकर अपने गार्ड को हैंडओवर किया है. Police जांच के लिए ले गई और First Information Report कर दी. First Information Report में खान सर का नाम भी दर्ज कर दिया है.
वकील की ओर से कहा गया कि खान सर के संस्थान के एक प्राधिकारी की ओर से दूसरे संस्थान के डायरेक्टर और अन्य के खिलाफ गार्ड के साथ मारपीट करने का एक मामला दर्ज किया गया है. बिहार Government के मंत्री दीपक प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो भी घटना घटी है, उसमें विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए Police-प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी.
Samajwadi Party के नेता फखरुल हसन चांद ने कहा कि जिस तरह से कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों की ओर से हमला किया गया, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अपने विवेक से फैसला लिया होगा.
–
एसडी/पीएम
Skip to content