
Mumbai , 3 जून . म्यांमार के President मिन आंग ह्लाइंग ने कहा कि उनकी India यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार और निवेश को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि India और म्यांमार के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और इस यात्रा के जरिए इन रिश्तों को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है.
President यू मिन आंग ह्लाइंग Tuesday को Mumbai स्थित लोक भवन में Maharashtra के Governor जिष्णु देव वर्मा और Chief Minister देवेंद्र फडणवीस द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि India और म्यांमार के बीच करीब 1,600 किलोमीटर लंबी स्थलीय सीमा और व्यापक समुद्री सीमा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच व्यापार और आपसी सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि India यात्रा के दौरान उन्होंने President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने Mumbai के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट का दौरा किया और एक व्यापार सम्मेलन में भी भाग लिया.
President ने पिछले वर्ष म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान India द्वारा दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने विशेष रूप से ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि India ने राहत और बचाव कार्यों के लिए चिकित्सा दल, अस्थायी फील्ड अस्पताल, आवश्यक राहत सामग्री और मानवीय सहायता भेजी थी.
उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी म्यांमार को वैक्सीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए India Government और भारतीय जनता का धन्यवाद किया.
इस अवसर पर Maharashtra के Governor जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध India और म्यांमार को जोड़ने वाली एक मजबूत आध्यात्मिक कड़ी हैं. उन्होंने कहा कि जब India में विपश्यना ध्यान की परंपरा लगभग समाप्त होने की स्थिति में थी, तब म्यांमार ने इसे संरक्षित रखा. आज पूरी दुनिया इसका लाभ प्राप्त कर रही है.
Governor ने कहा कि India का बौद्ध सर्किट, जो भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों को जोड़ता है. दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
उन्होंने कहा कि म्यांमार India की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति में विशेष स्थान रखता है. म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया और आसियान देशों तक India की पहुंच का महत्वपूर्ण द्वार है. उन्होंने विश्वास जताया कि President की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी.
–
एएमटी/
Skip to content