मोल्दोवा में राष्ट्रपति मुर्मु ने महान शासक स्टीफन सेल मारे को दी श्रद्धांजलि

चिसीनाउ, 20 जुलाई . President द्रौपदी मुर्मु ने Monday को मोल्दोवा की राजधानी चिसीनाउ में अपने राजकीय दौरे के दौरान ‘स्टीफन सेल मारे सी स्फांट’ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

स्थानीय Government के अनुसार, यह कांस्य प्रतिमा स्टीफन सेल मारे (द ग्रेट) की याद में बनाई गई है. उन्हें मोल्दोवा का सबसे महान शासक माना जाता है, जिन्होंने 15वीं शताब्दी में तुर्की के आक्रमण से देश की सफलतापूर्वक रक्षा की थी.

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘एक्स’ पर लिखा, “President द्रौपदी मुर्मु ने चिसीनाउ में स्टीफन सेल मारे सी स्फांट स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. यह स्मारक देश के इतिहास में उनके अमूल्य योगदान की याद दिलाता है.”

President मुर्मू Monday को मोल्दोवा पहुंचीं. यह उनकी मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा का पहला पड़ाव है. किसी भारतीय President का यह मोल्दोवा का पहला दौरा है. चिसीनाउ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोल्दोवा के उप Prime Minister और विदेश मंत्री मिहाई पोपशोई ने उनका स्वागत किया.

इससे पहले President मुर्मु ने मोल्दोवा की President मैया सैंडू से चिसीनाउ President भवन में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-मोल्दोवा के आपसी संबंधों की समीक्षा की और सहयोग को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. बैठक में विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

बैठक से पहले President मुर्मु का President भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

चिसीनाउ में भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए President मुर्मु ने कहा कि India साझा समृद्धि और टिकाऊ आर्थिक विकास के लिए भरोसेमंद अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को बहुत महत्वपूर्ण मानता है.

उन्होंने कहा, “भारत, मोल्दोवा की कंपनियों के लिए व्यापार और कारोबार के अच्छे अवसर देता है. हम पारदर्शी, भरोसेमंद और निवेशकों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

अपने दौरे को मोल्दोवा की किसी भारतीय President की पहली राजकीय यात्रा बताते हुए President मुर्मु ने कहा कि यह India की उस प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसके तहत दोनों देशों के बीच Political, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “मोल्दोवा की मेरी यह यात्रा किसी भारतीय President की पहली राजकीय यात्रा है. यह इस बात का प्रतीक है कि भारत, मोल्दोवा के साथ Political, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को हर क्षेत्र में गहरा करना चाहता है. मेरे साथ India का बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है.”

President ने कहा, “उनकी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि भारतीय उद्योग जगत को मोल्दोवा की आर्थिक संभावनाओं पर भरोसा है और वह वहां लंबे समय तक मजबूत साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

एवाई/एबीएम