मध्य प्रदेश में किसान इच्छानुसार खरीद सकेंगे उर्वरक: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 22 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि किसान अपनी इच्छा के अनुसार उर्वरक खरीद सकेंगे, उन्हें अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक प्राप्त करने की सुविधा रहेगी.

शिवपुरी जिले की कृषि उपज मंडी, पिपरसमा में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वर्च्युअली संबोधित करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि ई-विकास प्रणाली को और अधिक प्रभावी, सहज, सरल एवं किसान हितैषी बनाया गया है. ई-विकास 2.0 से किसानों को अपनी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि ई-विकास 2.0 में किसान अपनी इच्छानुसार कोई भी एक उर्वरक बिना किसी अनिवार्य संयोजन के खरीद सकेगा.

Chief Minister यादव ने कहा है कि प्रदेश में फार्मर आईडी बनवाने का अभियान 20 अगस्त से शुरू किया गया है. किसानों को अब न कहीं भटकना होगा और न ही लंबी लाइनों में लगना होगा. शासकीय दल खुद किसानों के पास जाकर उनकी फार्मर आईडी बनवाएंगे.

सीएम ने किसानों से कहा कि अब खाद के लिए किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पैसे की कमी हमारे किसी भी किसान के आड़े न आए, इसके लिए हमारी Government ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. उन्‍होंने कहा कि हम किसान के माथे पर चिंता की एक भी लकीर नहीं आने देंगे. शिवपुरी जिले के किसानों की मेहनत से उपजी मूंगफली का डंका पूरे देश में बज रहा है.

Chief Minister यादव ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे सिर्फ पारम्परिक फसलों तक ही सीमित न रहे, बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे आमदनी वाले अन्य क्षेत्रों को भी अपनाएं. उन्होंने कहा कि Government हमेशा किसानों के साथ है. हम सब मिलकर शिवपुरी जिले को कृषि का सिरमौर बनाएंगे.

सीएम ने कहा कि किसानों के लिए Government द्वारा कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं, जिससे कृषि क्षेत्र में उनको मुनाफा मिले. उन्होंने कहा कि किसानों को पहले ऋण की राशि 31 मार्च तक जमा करनी होती थी, अब उससे निजात मिलेगी. किसान अब ऋण की राशि 1 वर्ष में कभी भी चुका सकता है. इसके लिए अब 31 मार्च की समय-सीमा समाप्त कर दी गई है.

एसएनपी/एएसएच