लखनऊ में डॉक्टर ने स्वीकार किया मरीज से दुराचार का अपराध, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, 23 मई . Lucknow के बीकेटी थाना क्षेत्र के इन्दौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला मरीज से दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया. आरोपी अस्पताल संचालक व चिकित्सक विजय कुमार गिरी को Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. अब पूछताछ में चिकित्सक ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए सीपी Lucknow के मीडिया सेल ने बताया कि 21 मई को बीकेटी Police को सूचना मिली कि इन्दौराबाग के तेजस हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ अस्पताल संचालक द्वारा उसके इलाज के दौरान ओटी कक्ष में दुष्कर्म किया गया. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

मुकदमा संख्या 189/2026 में आरोपी विजय कुमार गिरी निवासी रजनापुर, थाना तम्बौर, सीतापुर के विरुद्ध धारा 64(2)(ई) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. Police ने आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पीड़िता से माफी मांगी. उसने बताया कि 19 मई को पीड़िता को इलाज के लिए तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 21 मई को इलाज के दौरान ओटी कक्ष में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. Police ने आरोपी के उस समय पहने कपड़ों को भी बरामद कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

अस्पताल किराये के भवन में चलाया जा रहा था. आरोपी मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है और Lucknow में अस्पताल संचालित कर रहा था. Police ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

बीकेटी थाना प्रभारी ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम गठित की और सबूत जुटाए. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया. Police सूत्रों के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया है.

एससीएच/पीएम