
गोरखपुर, 22 जून . उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया है. यह घटना Sunday-Monday की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है.
वारदात की सूचना पर एसएसपी, एसपी साउथ समेत Police फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने हत्या के नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है. Police की जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आई है. मृतकों में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 साल के रेयान गुप्ता का नाम शामिल है. अमित गुप्ता के पिता की तहरीर पर बांसगांव Police ने First Information Report दर्ज कर ली है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि Sunday देर रात करीब 3 बजे एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की सूचना मिली. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना Police और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. जांच में पता चला कि अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना और बेटा रेयान गुप्ता रात के समय एक ही कमरे में सोए थे. तभी 16 साल के छोटे भाई ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी.
एसपी ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर Police फोर्स पहुंची. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आरोपी को हिरासत में लेकर Police पूछताछ कर रही है. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं. फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है.
–
ओपी/एएस
Skip to content