दिल्ली में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, सब्जी विक्रेता के घर पर हुई वारदात

New Delhi, 21 मई . दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में Wednesday देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई. वारदात की जानकारी होते ही Police अधिकारी मौके पर पहुंचे.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की गली नंबर 10 में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या की गई. परिवार के मुताबिक, आरोपी 10 से 12 लाख कैश और सोना चांदी लेकर मौके से हुए फरार हो गए. Police मामले की जांच में जुट गई है.

पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्स के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया. महिला की पहचान 40 वर्षीय शारदा और बेटे की पहचान 14 वर्षीय खुशाल के रूप में हुई है. महिला का पति जब बाजार से घर पहुंचा तो देखा कि किचन में पत्नी और बेटा खून से लथपथ पड़े थे.

महिला का पति सब्जी व्यापारी है और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला सब्जी व्यापारी हैं. पिछले 15 साल से दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में रह रहा है. वारदात के बाद Police के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.

20 मई दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही Police, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

Police के अनुसार, 19 और 20 मई की दरमिया रात थाना वेलकम क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिली. सूचना पर Police टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर को उसके परिजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एसडी/