
बरेली, 1 जून . उत्तर प्रदेश के बरेली में हत्या का प्रयास करने वाले बदमाश को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. Police की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा. Police ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है.
सीओ सिटी प्रथम बरेली आशुतोष शिवम ने बताया कि 31 मई की सुबह एक व्यक्ति ने थाना प्रेमनगर पर आकर तहरीर दी गई. तहरीर में बताया गया कि बिलाल घोसी ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से चाकू से भी हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए. तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर दो Police टीमों को बिलाल घोसी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना किया गया.
सीओ सिटी ने बताया कि Police टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, तभी मुखबिर की सूचना पर 31 मई और 1 जून की मध्यरात्रि को पुरानी रेलवे लाइन के पास जनकपुरी में बिलाल को घेरने का प्रयास किया गया तो उसने भागते हुए फायरिंग की. इस पर जवाबी फायरिंग में बिलाल घोषी के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत Police ने दबोच लिया. घायल बिलाल के कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया. घायल बिलाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीओ ने बताया कि बिलाल घोसी पर खिलाफ लूट, चोरी समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. आरोपी के अपराधी के इतिहास पर जल्द ही हिस्ट्रीशीट खुलवाई जाएगी और गुंडा एक्ट तहत भी कार्रवाई की जाएगी.
मुठभेड़ के बाद आरोपी बिलाल घोसी दर्द से कराहता दिखा. Policeकर्मियों से कहा कि गलती हो गई, माफ कर दीजिए सर. अब बरेली में नहीं दिखूंगा. आरोपी के इस बयान से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है.
बिलाल घोसी करीब छह साल पहले पहली बार तब चर्चा में आया जब दूसरे समुदाय की युवती को फुसलाकर ले गया और उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी का दावा किया. बिलाल की गिरफ्तारी न होने को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने किला थाने का घेराव किया था. तत्कालीन सीओ द्वितीय शाद मियां के खिलाफ नारेबाजी की गई थी. थाने में तोड़फोड़ हुई तो Police ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा था.
–
ओपी/एएस
Skip to content