बांकीपुर उपचुनाव में मंत्री रामकृपाल यादव बोले, भाजपा की ताकत से घबरा गए हैं प्रशांत किशोर

Patna, 20 जुलाई . बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है. चुनाव प्रचार के बीच बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए की बढ़ती ताकत को देखकर वह घबरा गए हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रशांत किशोर को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी जानकारी तक नहीं है और जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी.

बांकीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर लंबे समय तक दिल्ली, Maharashtra, Gujarat समेत देश-विदेश में सक्रिय रहे हैं और उनका बांकीपुर से कोई सीधा जुड़ाव नहीं रहा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जिस व्यक्ति को अपने चुनाव क्षेत्र की चौहद्दी तक का पता नहीं है, वह चुनाव क्या जीतेगा. वह कभी यहां के लोगों के बीच नहीं रहे और न ही यहां की समस्याओं से उनका कोई सरोकार रहा है.”

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पहले भी चुनावी राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया. रामकृपाल यादव ने दावा किया, “2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार सभी सीटों पर उतारे थे. उसका परिणाम पूरे बिहार ने देखा. जनता ने उन्हें नकार दिया. अब भाजपा की ताकत और जनसमर्थन देखकर वे घबरा गए हैं और लगातार बयानबाजी कर रहे हैं.”

जन सुराज की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की बात उठाए जाने पर मंत्री ने कहा कि एनडीए का नेतृत्व पूरी तरह मजबूत, अनुभवी और जनता के व्यापक समर्थन से स्थापित है. उन्होंने कहा, “भाजपा का नेतृत्व इतना सशक्त है कि विपक्षी दल और उनके नेता उससे भयभीत हैं. यही वजह है कि वे लगातार भाजपा और उसके नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं. जनता सब कुछ देख और समझ रही है.”

रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर बार-बार यह कहते हैं कि यह नेतृत्व बदलने का चुनाव है, लेकिन उनके पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही वे भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है.

उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए उम्मीदवार को क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और भाजपा इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा, जन सुराज, राजद और अन्य दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. सभी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा.

एमएनपी/