
आजमगढ़, 10 जुलाई . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पवई थाना क्षेत्र के हेवती डिहवा गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. Police मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना Thursday -Friday रात 2 बजे की है. मृतकों की पहचान 71 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव और उनके 26 वर्षीय पोते अंकित के रूप में हुई है. दोनों रात में ट्यूबवेल पर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही Police महकमे में हड़कंप मच गया. एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, कई थानों की Police, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. Police ने साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.
प्रारंभिक जांच में Police को मामला पारिवारिक लेनदेन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. हालांकि Police अभी सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही.
Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि वारदात की असली वजह और आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. आसपास के लोगों से पूछताछ में प्रथमदृष्टया पारिवारिक लेनदेन से जुड़ा मामला सामने आया है.
उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. Police सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Police पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.
–
पीएम
Skip to content