
Patna, 22 अप्रैल . जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह के बयान सामान्य मानसिक स्थिति में कोई भी जिम्मेदार नेता नहीं देता. उनके मुताबिक, ऐसा लगता है कि खड़गे अपने Political अस्तित्व को बनाए रखने और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, खासकर नेहरू-गांधी परिवार के करीब बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं.
राजीव रंजन ने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा देश के Prime Minister को लेकर की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है. यह 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा बयान किसी आम कांग्रेसी नेता ने दिया होता तो शायद इतनी हैरानी नहीं होती, क्योंकि कांग्रेस के कुछ नेताओं की भाषा पहले भी चर्चा में रही है, लेकिन जब देश के इतने वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस तरह की टिप्पणी करते हैं तो यह ज्यादा गंभीर हो जाता है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि खड़गे को तुरंत अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो इसका नुकसान कांग्रेस को पूरे देश में उठाना पड़ सकता है.
साथ ही उन्होंने पप्पू यादव के बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर जो शब्द इस्तेमाल किए, वे बेहद शर्मनाक हैं और उन्हें दोहराना भी मुश्किल है. कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसी महिला नेता हैं और इतिहास में सरोजिनी नायडू जैसी महान हस्ती भी कांग्रेस से जुड़ी रही हैं. ऐसे में महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में नैतिकता बची है तो पप्पू यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी की वापसी इस बार संभव नहीं लग रही है. उनके मुताबिक, राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और भ्रष्टाचार, हिंसा और टकराव की राजनीति से परेशान हो चुकी है. लोग अब भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रहे हैं और आने वाले चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर बोलते हुए इसे ‘काला दिन’ बताया. उन्होंने कहा कि इस हमले में देश ने अपने कई बहादुर नागरिकों को खोया था. उन्होंने Pakistan पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हमला उसकी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली नीतियों का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि India अब पहले से ज्यादा मजबूत है और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा.
Patna में Wednesday को हुए एक हाफ एनकाउंटर पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि बिहार में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए Police का सामान्य कामकाज है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी Police पर हमला करता है या भागने की कोशिश करता है तो Police को आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है.
उन्होंने बताया कि यह आरोपी एक ज्वेलरी शॉप में लूट के मामले में वांछित था और उसे पकड़ने के दौरान Police को गोली चलानी पड़ी. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content