
New Delhi, 15 जुलाई . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने Samajwadi Party (सपा)-कांग्रेस गठबंधन, भोजशाला मामले और राम मंदिर चंदा चढ़ावा प्रकरण में चल रही जांच को लेकर अपनी बात रखी. इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के रामलीला और कांवड़ यात्रा से जुड़े बयान पर भी प्रतिक्रिया दी.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “इस मामले में First Information Report ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई थी, जबकि चोरी का आरोप भी ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर ही लगाया जा रहा है. अगर आरोप गंभीर हैं तो एसआईटी ने अब तक First Information Report क्यों दर्ज नहीं की.”
उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके. इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए और किसी भी संस्था से जुड़े मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने कभी रामलीला और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई, वही अब आस्था की बात कर रहे हैं, इमरान मसूद ने कहा, “उन्हें ऐसी किसी रोक की जानकारी नहीं है. रामलीला हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए रही है और इसके मंचन में कभी कलाकारों या दर्शकों को धर्म के आधार पर नहीं देखा गया.”
उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है और इसमें सभी समुदायों के लोग भाग लेते रहे हैं. उनके अनुसार, धार्मिक आयोजनों को Political विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.
धार भोजशाला मामले में Supreme Court की ओर से नोटिस जारी किए जाने और हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखने पर इमरान मसूद ने कहा कि वह Supreme Court के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते. हालांकि, उन्होंने कहा कि 800 साल से चली आ रही एक परंपरा समाप्त कर दी गई है. उन्होंने कहा कि India में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त है और हर समुदाय की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए.
Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बयानबाजी पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि वह गठबंधन का फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व और Samajwadi Party के नेतृत्व को लेना है.
उन्होंने कहा, “अगर गठबंधन की बात हो रही है तो उसे जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए. केवल टीवी बहस और बयानों तक सीमित रहने वाले गठबंधन का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि वह गठबंधन के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस को मजबूत करने की बात करते हैं.
Samajwadi Party के प्रदर्शन का आंकड़ा बताते हुए इमरान मसूद ने कहा कि 2014 में सपा ने अकेले चुनाव लड़कर पांच सीटें जीती थीं. 2019 में सपा और बसपा गठबंधन के बावजूद सीटों की संख्या पांच ही रही, जबकि 2024 में कांग्रेस और सपा ने मिलकर बेहतर प्रदर्शन किया और 37 सीटें हासिल कीं.
उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर सभी दलों को उदारता दिखानी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस को केवल 17 सीटें दी गई थीं तो अब Chief Minister पद की आकांक्षा रखने वालों को भी उसी तरह सहयोग और समझदारी दिखानी चाहिए.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content