
Bhopal 18 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सशक्त और संतुलित टीम बताया है. उन्होंने कहा है कि Madhya Pradesh को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है.
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Monday को ही अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है. इस कार्यकारिणी में Madhya Pradesh को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है और यहां के छह लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने एक सशक्त और संतुलित टीम का चयन किया है. Madhya Pradesh को भी राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है.
Chief Minister ने आगे कहा है कि लाल सिंह आर्य, गजेंद्र पटेल, कविता पाटीदार एवं आशीष अग्रवाल को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं. साथ ही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा को विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बंसीलाल गुर्जर का चयन भी प्रदेश के लिए गौरव का विषय है.
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Madhya Pradesh को मिला यह विशेष स्थान हम सभी के लिए खुशी, सम्मान और गौरव का विषय है. इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं.
दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्य से छह लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और इसमें जातीय समीकरण का भी खास ख्याल रखा गया है . इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य और पिछड़ा वर्ग के साथ महिला को प्रतिनिधित्व दिया गया है.
–
एसएनपी/एएस
Skip to content