
ब्रसेल्स, 15 जुलाई . विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने Wednesday को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ (ईयू) की स्टार्टअप्स, रिसर्च और इनोवेशन कमिश्नर एकातेरिना जहारिएवा से मुलाकात की. इस बैठक में स्वच्छ और हरित ऊर्जा तकनीकों में रिसर्च, इनोवेशन हब, स्टार्टअप्स और ‘होरिजोन यूरोप’ से जुड़ने के अवसरों पर चर्चा हुई.
बैठक में बेल्जियम और यूरोपीय संघ में India के राजदूत प्रणय वर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज यूरोपीय संघ की स्टार्टअप्स, रिसर्च और इनोवेशन कमिश्नर एकातेरिना जहारिएवा के साथ अच्छी बैठक हुई. हमने स्वच्छ और हरित ऊर्जा तकनीकों में रिसर्च, इनोवेशन हब, स्टार्टअप्स और होराइजन यूरोप से जुड़ने के अवसरों पर चर्चा की.”
जहारिएवा ने भी ‘एक्स’ पर इस मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “ब्रसेल्स में डॉ. एस. जयशंकर और प्रोफेसर सूद का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है. जब यूरोप और India मिलकर इनोवेशन करते हैं, तो हम सिर्फ नई तकनीकें विकसित नहीं करते, बल्कि भविष्य को आकार देते हैं.”
उन्होंने लिखा, “India को होराइजन यूरोप के और करीब लाकर और करीब पांच लाख स्टार्टअप्स को जोड़कर, हम ऐसी साझेदारी बना रहे हैं जो साझा लक्ष्यों को दुनिया भर में असर पैदा करने में मदद करेगी.”
इससे पहले दिन में जयशंकर ने यूरोपीय संघ के इंटरनेशनल पार्टनरशिप कमिश्नर जोजेफ सिकेला से भी मुलाकात की. इस दौरान कनेक्टिविटी, त्रिपक्षीय साझेदारी, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) और ग्रीन शिपिंग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई.
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह यूरोपीय संघ के इंटरनेशनल पार्टनरशिप कमिश्नर जोजेफ सिका से मिलकर खुशी हुई. हमने कनेक्टिविटी, त्रिपक्षीय साझेदारी, आईएमईसी और ग्रीन शिपिंग में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.”
जयशंकर ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से भी मुलाकात की और Prime Minister Narendra Modi की शुभकामनाएं उन्हें दीं. उन्होंने India और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कोस्टा के मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच की सराहना की.
President कोस्टा से मुलाकात के बाद जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात करके खुशी हुई. इस दौरान मेरे साथ वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय के. सूद भी मौजूद थे. मैंने उन्हें Prime Minister Narendra Modi की शुभकामनाएं दीं.”
उन्होंने आगे कहा कि India और यूरोपीय संघ के बीच इस साल की शुरुआत में हुए ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को सभी ने मिलकर पहचाना. उन्होंने व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कोस्टा के मार्गदर्शन और सकारात्मक भावनाओं की सराहना की.
इससे पहले Tuesday को जयशंकर ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास से भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक बातचीत की थी.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content