
स्कोप्जे, 21 जुलाई . President द्रौपदी मुर्मु और उत्तर मैसेडोनिया की President गोर्डाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने Tuesday को स्कोप्जे स्थित विला वोड्नो में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और उत्तर मैसेडोनिया के बीच रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की.
बातचीत में खास तौर पर अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल बदलाव जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने के नए अवसरों पर जोर दिया गया.
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए. President मुर्मु और President दावकोवा ने India और उत्तर मैसेडोनिया के संबंधों को आगे और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
बैठक से पहले President मुर्मु का औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. President सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “President द्रौपदी मुर्मु का उत्तर मैसेडोनिया की President गोर्डाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने स्कोप्जे के विला वोड्नो में गर्मजोशी से स्वागत किया. यह किसी भारतीय President की इस देश की पहली राजकीय यात्रा है. उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी अहम पहलुओं पर चर्चा की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. दोनों ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित गहरे और दोस्ताना रिश्तों की फिर से पुष्टि की.”
President दावकोवा ने कहा कि President मुर्मु की यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है.
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारे देश की आधिकारिक यात्रा पर आईं India की पहली President द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है. हमने मैसेडोनिया और India के रिश्तों पर चर्चा की, जिसमें अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल बदलाव के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर खास ध्यान दिया गया.”
उन्होंने कहा, “यह यात्रा India के साथ हमारे सहयोग को बढ़ाने और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. संत मदर टेरेसा की साझा मानवीय विरासत और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अनुभव हमारे रिश्तों के नए दौर के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है.”
President मुर्मु Tuesday (भारतीय समय के अनुसार) अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर मैसेडोनिया पहुंचीं. इससे पहले उन्होंने मोल्दोवा की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की थी.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content