
New Delhi, 23 जून . केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने New Delhi में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और नए विकास अवसरों पर चर्चा की.
India Government के वित्त मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने Tuesday को New Delhi में यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की. दोनों पक्षों ने विकास के नए अवसरों और गहरे व्यापारिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”
ग्रीर का India में स्वागत करते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ”अपने महत्वाकांक्षी व्यापार एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आपका यहां स्वागत है. हम एक मजबूत द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खुलेंगे और अमेरिका-India आर्थिक साझेदारी और भी मजबूत होगी.”
गोर ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर New Delhi में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई दौर की बैठकें कीं.
यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के Monday India आने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आपका और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधिमंडल का India के वाणिज्य विभाग में स्वागत है.
Union Minister गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अमेरिकी राजदूत गोर की पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, “यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधि मंडल का India के वाणिज्य विभाग में स्वागत है.”
ग्रीर की पीयूष गोयल के साथ बातचीत ऐसे समय में हुई जब दोनों देश प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के ढांचे को अगले महीने की महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. इन बैठकों का उद्देश्य अगले महीने लागू होने वाली महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना है.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content