केन्या में भारतीय उच्चायुक्त की अहम बैठक, जलवायु और वन संरक्षण पर हुई चर्चा

नैरोबी, 23 जून . केन्या में India के उच्चायुक्त आदर्श स्वैका ने Tuesday को देश की पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की कैबिनेट सचिव डेबोरा म्लोंगो बारासा से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने जलवायु कार्रवाई के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की.

नैरोबी स्थित भारतीय उच्च आयोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उच्चायुक्त आदर्श स्वाइका ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की कैबिनेट सचिव माननीय डेबोरा म्लोंगो बारासा से मुलाकात की.”

उच्च आयोग ने आगे बताया कि बातचीत का मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन से निपटने, वनों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में India और केन्या के बीच सहयोग को बढ़ाना था. इसके तहत Prime Minister Narendra Modi की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और केन्या के President विलियम रुटो के ‘15 बिलियन ट्रीज कैंपेन’ के बीच तालमेल बनाने पर भी चर्चा हुई.

दोनों पक्षों ने पर्यावरण से जुड़ी संयुक्त गतिविधियों और दोनों देशों की वन एवं पर्यावरण संस्थाओं के बीच साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया.

इस महीने की शुरुआत में Prime Minister Narendra Modi ने कहा था कि India और केन्या अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे. यह साझेदारी ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं पर आधारित है. यह बात उन्होंने केन्या के President विलियम रूटो से मुलाकात के बाद कही थी.

दोनों नेताओं की मुलाकात जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी, जिसमें India को साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया था.

Prime Minister मोदी ने इस मुलाकात को लेकर कहा, “केन्या के President विलियम रूटो से मिलकर खुशी हुई.” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश अपने लोगों के कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

India और केन्या के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध काफी पुराने हैं, जो दोनों देशों की आजादी से पहले के दौर तक जाते हैं. केन्या में रहने वाला 80,000 से अधिक लोगों का भारतीय समुदाय भी दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है.

पिछले कई वर्षों में दोनों देशों ने व्यापार, कृषि, शिक्षा, रक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में मिलकर काम किया है.

केन्या, अफ्रीका में India के प्रमुख साझेदार देशों में से एक है. दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार तीन अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है. India केन्या को दवाइयां, मशीनरी और वाहन निर्यात करता है, जबकि केन्या से चाय, कॉफी और चमड़े से जुड़े उत्पाद आयात करता है.

एवाई/डीकेपी