
Lucknow, 29 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को Chief Minister आवास पर प्रदेश के सभी मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ अहम बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से Prime Minister के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उन्हें आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक में यह तय किया गया कि 5 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को Government की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिल सके.
बैठक के बाद उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने से बातचीत के दौरान कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मंत्री प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में जाकर केंद्र Government की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. अब इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस अभियान के दौरान गांवों और कस्बों में जन चौपाल और विशेष चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को केंद्र और राज्य Government की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही, लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने जाएंगे. मंत्रीगण प्रेस वार्ताओं और जनसभाओं के जरिए भी Government की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे, ताकि लोगों को यह जानकारी मिल सके कि बीते 12 वर्षों में देश किस तरह तेजी से आगे बढ़ा है.
उन्होंने कहा कि इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे. Government का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है.
बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी विशेष चर्चा हुई. मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के लिए भी बेहद आवश्यक है.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content