फीफा विश्व कप का असर, बेंगलुरु पुलिस ने होटलों और रेस्टोरेंट में सुबह 3.30 बजे तक फूड सर्विस की इजाजत दी

Bengaluru, 14 जुलाई . फीफा विश्व कप में भारतीय टीम ने क्वालीफाई बेशक न किया हो, लेकिन देश में विश्व कप को लेकर रोमांच कम नहीं है. फैंस रात-रात भर जागकर विश्व कप के मैचों का लुत्फ ले रहे हैं. सेमीफाइनल और फाइनल के करीब आने के बाद विश्व कप को लेकर उत्साह और बढ़ गया है. इसी बीच, Bengaluru में फुटबॉल फैंस के लिए Government की तरफ से अच्छी खबर है.

फीफा विश्व कप मैचों को देखते हुए, Bengaluru Police ने शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में सुबह 3.30 बजे तक फूड सर्विस की इजाजत दे दी है. यह फैसला ‘नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की गुजारिश पर लिया गया है. आदेश 14, 15 और 19 जुलाई को लागू होगा, जब वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. Bengaluru Police कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कर्नाटक Police एक्ट के तहत देर रात मैच दिखाने की इजाजत दी है.

बता दें कि Bengaluru में ओपन एरिया, रूफ-टॉप कैफे और आउटडोर पब्स में फुटबॉल मैच दिखाए जा रहे हैं. शहर में फुटबॉल को लेकर बहुत उत्साह है. 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान कई जगहों पर ओपन-एयर और ‘वॉच पार्टी’ का आयोजन हो रहा है. इसी वजह से Police ने शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में सुबह 3.30 बजे तक फूड सर्विस की इजाजत दी है.

फीफा विश्व कप 2026 अपने अंतिम और सबसे रोमांचक क्षण में पहुंच चुका है. विश्व कप में अब सिर्फ 4 मैच बाकी हैं. 2 सेमीफाइनल, एक फाइनल और एक मैच तीसरे स्थान की टीम के लिए खेला जाएगा. Wednesday को पहला सेमीफाइनल फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाना है. यह मैच भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) से खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल Thursday को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) से इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेला जाएगा. दोनों मैचों की विजेता टीमें 20 जुलाई को फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. तीसरे स्थान के लिए मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा.

पीएके