
New Delhi, 30 मई . देश के कई राज्यों में Saturday को कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं आंधी, धूल भरी हवाओं और ओलावृष्टि हुई. इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी अहम जानकारी दी है.
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की निदेशक नीथा के. गोपाल ने से कहा कि इस बार केरल समेत India के अधिकांश हिस्सों में मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान है. जून महीने में भी केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.
हालांकि मानसून की शुरुआत के बाद 10 जून के आसपास अच्छी बारिश मिल सकती है, लेकिन इसके बाद फिर बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं. ऐसे में पूरे जून महीने का कुल वर्षा स्तर सामान्य से नीचे रहने की आशंका है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम ने अचानक रुख बदल लिया. शहर के कई इलाकों में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.
Rajasthan के श्रीगंगानगर जिले में Saturday को मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिला. श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर और बिंजबायला सहित कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर टिन की छतें तक उड़ गईं. वहीं सीकर में लगातार दूसरे दिन मौसम बदला रहा. तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
Haryana के हांसी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई. भिवानी में भी मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हुई. उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम की स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है. पंजाब के पटियाला में काले बादल छाए रहे. वहीं चंडीगढ़ में हुई बारिश ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत दी.
Madhya Pradesh के श्योपुर में अचानक आए तेज तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों में दहशत फैला दी. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जबकि किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है.
–
Skip to content