
Patna, 5 जून . विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने से बात करते हुए कहा कि पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मानाया जा रहा है. हमारे नेता Prime Minister मोदी की अपील पर हम लोगों ने मां के नाम से पेड़ लगाया है.
राम कृपाल यादव ने आगे कहा कि लोगों से मेरी अपील है कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ लगाकर प्रदूषण की समस्या को दूर करने में सहयोग करें. पेड़ लगाए जाने के बाद ही अच्छा ऑक्सीजन मिलेगा. जिस तरह से कारखाने और बढ़ती गाड़ियों की संख्या से वातावरण प्रदूषित हो रहा है. बीमारी से बचना है तो पेड़ लगाना होगा.
संपूर्ण क्रांति दिवस को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा कि आज हम सब लोग जननायक जय प्रकाश जी की याद में ये दिन मना रहे हैं और उनके चरणों पर श्रद्धा के सुमन अर्पित कर रहे हैं. जिस तरह से उन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी और आजादी के बाद भी दूसरी आजादी (कांग्रेस को हटाने) के लिए उनके नेतृत्व में बिहार की धरती से संघर्ष शुरू हुआ था.
Jharkhand में चल रही खींचतान को लेकर उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति बहुत ज्यादा दिन नहीं टिकती. Jharkhand में लूटमार की Government है. इन लोगों को लूट में हिस्सेदारी नहीं मिल रही होगी. लूट के बाद बंटवारे के लिए संघर्ष होना तय था. वहां की Government जाएगी और भाजपा की Government आने वाली है.
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर राम कृपाल ने कहा कि ट्रंप की ओर से सकारात्मक भूमिका की पहल की जा रही है. पीएम मोदी ने बीते वर्षों में अपने नेतृत्व में देश की जनता के लिए जो काम किया है, उससे दुनिया में नाम हुआ है. हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है. इसलिए ट्रंप भी शायद ट्रेड डील के लिए तैयार हो गए हैं. Prime Minister देश हित के लिए काम कर रहे हैं.
Prime Minister के तौर पर Narendra Modi के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर राम कृपाल ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल नेहरू से भी अधिक हो गया है. मेरा मानना है कि Prime Minister के तौर पर पीएम मोदी देश के लिए बहुत काम किया. Narendra Modi ने देश के हर वर्ग, हर तबके के लिए काम किया. विकसित India का सपना Narendra Modi के नेतृत्व में ही पूरा होने वाला है.
पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा वापस लेने को लेकर उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी मानक के हिसाब से दी जाती है. आईबी की ओर से रिपोर्ट दी जाती है कि किसको कितनी सुरक्षा चाहिए? उसकी अनुसंशा पर प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जाता है. सुरक्षा तो मिलती और हटती भी रहती है.
खान सर के मामले को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा कि बच्चे पढ़ने जाते हैं. ये सब लड़ाई-झगड़ा ठीक नहीं है. कोचिंग संस्थानों को कॉमर्शियल प्वाइंट ऑफ व्यू से नहीं देखना चाहिए. कोचिंग सेंटर बनाम कोचिंग सेंटर, यह उचित नहीं है. बच्चों तक इसका संदेश ठीक नहीं जा रहा है. वह विद्या मंदिर है, लाठी या पिस्तौल मंदिर तो नहीं है. Government इन सब चीजों को देख रही है.
–
एसडी/एएस
Skip to content