छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन, बिहार सरकार पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला

Patna, 26 जुलाई . बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद Sunday को Patna लौटे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य Government पर तीखा हमला बोला. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो महागठबंधन बड़ा आंदोलन करेगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों का वह धन्यवाद करते हैं. इस आंदोलन को महागठबंधन समेत विपक्ष के सभी दलों का समर्थन मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में हजारों छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है और उनके खिलाफ गलत धाराएं लगाई गई हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान Police ने कई जगहों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया. सीवान में तीन छात्र गोली लगने से घायल हुए हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि राज्य के विभिन्न जिलों में Police ने छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की, लाठीचार्ज किया और फर्जी मुकदमे दर्ज किए.

उन्होंने कहा कि यदि गिरफ्तार छात्रों को Monday तक रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया गया, तो विपक्ष राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू करेगा. Government को यह समझना होगा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 21 वर्षों में राज्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं और पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं. उन्होंने कहा कि चाहे सिपाही भर्ती परीक्षा हो, बीपीएससी की परीक्षा, नीट या अन्य कोई प्रतियोगी परीक्षा, हर जगह बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं. उन्होंने दावा किया कि यह केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि ‘सरकारी लीक’ है, जिसके लिए Government जवाबदेह है.

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य Government पर भ्रष्टाचार और अपराध को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोलबाला है. उन्होंने दावा किया कि जब तक मौजूदा Government सत्ता में रहेगी, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं. उन्होंने Government के खिलाफ विपक्ष के संघर्ष को और तेज करने का संकेत देते हुए कहा कि छात्रहितों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.

एमएनपी/एसके