
भवानीपुर, 20 जून . ‘पश्चिम बंग दिवस’ के अवसर पर पश्चिम बंगाल Government में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह दिन पश्चिम बंगाल के लोगों, खासकर बंगाली हिंदुओं के लिए बेहद ऐतिहासिक और भावनात्मक है. उन्होंने इस अवसर का श्रेय भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रख्यात नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दिया.
अग्निमित्रा पॉल ने पत्रकारों से कहा, “यह हम सभी के लिए बहुत भावुक पल है. पश्चिम बंगाल के बंगालियों के पूर्वज हमेशा एक स्वतंत्र बंगाल का सपना देखते थे और ‘पश्चिम बंग दिवस’ मनाना चाहते थे. यह केवल हमारी पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की दूरदर्शिता, संघर्ष और पश्चिम बंगाल के बंगालियों के कल्याण के प्रति उनकी सोच के कारण संभव हो पाया.”
उन्होंने बताया कि तारकेश्वर में पहली बैठक हुई थी, जहां यह फैसला लिया गया था कि स्वतंत्रता के बाद बंगाल का विभाजन होना चाहिए. उस क्षेत्र को India में रखा जाए जहां हिंदू आबादी अधिक है और बाकी हिस्सा बांग्लादेश (तत्कालीन पूर्वी Pakistan) में जाए.
अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “अगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो आज हम बांग्लादेश में होते. आज हम स्वतंत्र हैं और अपनी संस्कृति, विचारधारा तथा पहचान को बचा पाए हैं तो इसका श्रेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है.”
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कई बार पिछली राज्य Government से 20 जून को ‘पश्चिम बंग दिवस’ के रूप में मनाने की मांग की थी, क्योंकि इसी दिन पश्चिम बंगाल का गठन हुआ था. लेकिन उस समय की Government ने इसकी अनुमति नहीं दी. तत्कालीन Government चाहती थी कि बंगाली नववर्ष को ही ‘पश्चिम बंग दिवस’ के रूप में मनाया जाए और इतिहास को भुला दिया जाए.
राज्य Government की मंत्री ने कहा कि आखिरकार बंगाल की जनता की आवाज सुनी गई और आज यह ऐतिहासिक दिन मनाया जा रहा है. Prime Minister Narendra Modi भी इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं. उनके साथ Chief Minister भी मौजूद रहेंगी. उन्होंने कहा कि यह दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करने और बंगाल के इतिहास को सम्मान देने का अवसर है, जिसे लेकर राज्य के लोग बेहद भावुक और गौरवान्वित हैं.
–
एएस
Skip to content