
New Delhi, 21 जुलाई . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था के मुद्दे को लेकर केंद्र Government पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश के एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है और उसे अंदर से खोखला कर दिया गया है.
राहुल गांधी ने कहा, “हम स्पीकर के पास गए और कहा कि हम छात्रों के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं. स्पीकर ने कहा कि इस पर चर्चा कराने के लिए Government से बात करनी होगी.”
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि Monday को New Delhi में प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई घटना के बाद भी Prime Minister ने अब तक माफी नहीं मांगी है.
राहुल गांधी ने कहा, “Monday को जो हुआ, उसके लिए पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी. युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर दिया गया है. Prime Minister चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और यह सब बंद करवाना चाहिए.”
राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने बताया कि उन्होंने विपक्षी सांसदों के साथ Lok Sabha अध्यक्ष से मुलाकात की और संसद में छात्रों के साथ हुई बर्बरता तथा पेपर लीक मामले पर Government की जवाबदेही तय करने के लिए विस्तृत चर्चा की मांग की.
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि छात्रों ने अपने भविष्य से जुड़े जायज सवाल उठाए थे, लेकिन उन्हें जवाब देने के बजाय उनके साथ मारपीट की गई. राहुल गांधी ने सवाल उठाया, “अगर संसद India के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर संसद का उद्देश्य क्या है?”
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को दबने नहीं देगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की आवाज सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि संसद के भीतर भी मजबूती से उठाई जाएगी.
–
Skip to content