
हैदराबाद, 26 जुलाई . तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी का कहना है कि अब राजनीति में युवाओं के प्रतिनिधित्व की अधिक जरूरत है. इसलिए चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल किए जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए जिम्मेदार लोगों से बातचीत भी करेंगे.
के साथ खास बातचीत में तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी ने कहा कि यह जरूरी है क्योंकि अगर आप जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, सिंगापुर और कई अन्य पड़ोसी देशों को देखें, तो 50 प्रतिशत से ज्यादा देशों में वोटिंग की उम्र 21 साल है. पहले, हमारे यहां वोटिंग की उम्र 21 साल थी और विधानसभा व Lok Sabha चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल थी, और सब कुछ ठीक से चल रहा था. लेकिन जब वोटिंग की उम्र घटाकर 18 साल कर दी गई, तो अब चुनाव लड़ने की उम्र सीमा भी कम करने का समय आ गया है.
उन्होंने कहा कि 21 साल की उम्र में हम लोगों को आईएएस, आईपीएस और अन्य सिविल सेवक के तौर पर नियुक्त कर रहे हैं, उन्हें मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष बना रहे हैं, तो फिर विधानसभा और Lok Sabha क्यों नहीं? इसलिए, मैं यह मुद्दा उठाना चाहता हूं क्योंकि India की लगभग 30 प्रतिशत आबादी ‘जेन जी’ पीढ़ी की है. उन्हें विधायक, सांसद, राज्य मंत्री और Union Minister के तौर पर सेवा करने के मौके मिलने चाहिए.
उन्होंने कहा कि मैं सभी से मिलूंगा और उनसे बात करूंगा. मैं इन लोगों के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि उनकी ऊर्जा बेकार जाए. मैं इस ऊर्जा को सही दिशा देना चाहता हूं. मैं उन्हें विधायक, सांसद और मंत्री बनाना चाहता हूं और देश की तरक्की व विकास में उन्हें हिस्सेदारी दिलाना चाहता हूं क्योंकि आबादी में उनकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है, लेकिन उनका प्रतिनिधित्व 1 प्रतिशत भी नहीं है.
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले शिक्षा मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर का हमने जो भविष्य देखा है, उनका Political करियर खराब हो गया. नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी हमारे जानने वाले हैं और पड़ोसी राज्य के हैं. उन्हें बधाई दी है. उम्मीद है कि वह समस्याओं को खत्म करेंगे. युवाओं के मुद्दे को उन्हें याद दिलाने की कोशिश की.
–
एएमटी/पीएम
Skip to content